रोज सुबह जरूर पिएं शहद का पानी, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Honey Water Benefits: शहद का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी।

रोज सुबह जरूर पिएं शहद का पानी, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : September 18, 2025 11:23 AM IST

Subah Shahad ka Pani Pine ke Fayde: शहद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शहद में अमीनो एसिड, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसलिए शहद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शहद शामिल करते हैं। शहद खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है। इसलिए आपको नियमित रूप से अपनी डाइट में शहद को जरूर शामिल करना चाहिए। आप रोज सुबह पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं। शहद का पानी सेहत से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं शहद का पानी पीने के फायदे (Shahad ka Pani Pine ke Fayde)-

पाचन में सुधार होता है

रोज सुबह शहद का पानी पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। शहत में एंजाइम होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। शहद का पानी पीने से डाइजेशन में मदद मिलती है। इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

मौसमी बीमारियों से बचाव

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। शहद का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे कई तरह के रोगों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

Also Read

More News

शरीर को डिटॉक्स में मददगार

अगर आप शहद का पानी पिएंगे, तो इससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। शहद का पानी पीने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे बॉडी क्लीन होती है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है।

शहद का पानी कैसे पिएं?

आप रोज सुबह खाली पेट शहद का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिक्स करें। अब आप इस ड्रिंक को पी सकते हैं। कई लोग इसमें अदरक का रस भी मिक्स कर देते हैं। इससे पानी में पोषक तत्व और औषधीय गुण बढ़ जाते हैं। 

TRENDING NOW

Highlights

  • शहद का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • आप रोज सुबह खाली पेट शहद का पानी पी सकते हैं।
  • शहद का पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या शहद का पानी पीने से कब्ज दूर करता है।

अगर आप रोजाना गर्म पानी में शहद मिक्स करके पिएंगे, तो इससे कब्ज को दूर करने में मदद मिल सकती है।

शहद का पानी कब पीना चाहिए

आपको रोज सुबह खाली पेट शहद का पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट शरीर, शहद में पोषक तत्वों को आसानी अवशोषित कर लेता है।

क्या शहद का पानी पीने से वेट लॉस होता है?

जी हां, शहद का पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।