सर्दियों में रात में जरूर पिएं हल्दी और काली मिर्च वाला दूध, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

Haldi and Kali Mirch Milk: हल्दी और काली मिर्च वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस दूध को पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 15, 2026 8:58 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Haldi and Kali Mirch Milk Benefits: हल्दी और काली मिर्च का दूध हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। हल्दी और काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। काली मिर्च और हल्दी की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इन दोनों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो हल्दी और काली मिर्च को कई अलग-अलग तरीकों से लिया जा सकता है। आप हल्दी और काली मिर्च को दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में हल्दी और काली मिर्च का दूध पीने से क्या होता है (Sardi me Haldi or Kali Mirch ka Dudh Pine ke Fayde)?

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सर्दियों में हल्दी और काली मिर्च वाला दूध पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इस दूध को पीने से सर्दियों में होने वाले कई रोगों से बचाव होता है। हल्दी और काली मिर्च का दूध सर्दी-जुकाम, गले की खराश और खांसी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

शरीर की सूजन कम करे

हल्दी और काली मिर्च वाले दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। इस दूध को पीने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। हल्दी वाले दूध में करक्यूमिन और पाइपेरिन होते हैं, जो गठिया रोगियों के लिए भी जरूरी होता है। इस दूध को पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और सूजन कम होती है।

पाचन में सुधार करे

हल्दी और काली मिर्च का दूध पीने से पाचन-तंत्र में भी सुधार होता है। इस दूध को पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। अगर आपको सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आप हल्दी और काली मिर्च का दूध पी सकते हैं। इस दूध को पीने से पाचन एंजाइम उत्तेजित होते हैं और गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

हल्दी और काली मिर्च का दूध हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस दूध को पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस दूध को पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप सर्दियों में इस दूध का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

हल्दी और काली मिर्च का दूध कैसे बनाएं?

इसके लिए आप एक गिलास दूध लें और इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें 1-2 साबुत मिर्च या थोड़ी-सा पाउडर मिलाएं। इस दूध को अच्छी तरह से पकाएं और फिर गर्मा-गर्म पी लें। रोज रात को सोते समय इस दूध को पीना फायदेमंद होता है। हल्दी और काली मिर्च का दूध पीने से कई तरह के शारीरिक रोग दूर होते हैं और त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

Highlights:

  • हल्दी और काली मिर्च का दूध हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • हल्दी और काली मिर्च का दूध पीने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
  • इस दूध को पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source