
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 10, 2025 11:29 AM IST
Drinking Green Tea For 30 Days: सुबह उठते ही दूध की चाय पीना हम में से कईयों की आदतों में शुमार है। हालांकि वक्त-वक्त किए गए अध्ययन हमें सतर्क करते रहते हैं कि यह आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें दूध, चीनी और कभी-कभी क्रीम या मसाले भी शामिल होते हैं, जो अतिरिक्त कैलोरी और फैट को शरीर में जमा करते हैं। यही कारण है कि आजकल फिटनेस और हेल्थ को तवज्जो देने वाले लोग अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी को शामिल कर रहे हैं। असल में यह एक हर्बल पेय है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है। अगर आप लगातार 30 दिनों तक ग्रीन टी पीते हैं, तो आपके शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देने लगते हैं। तो बदलाव क्या है? नहीं जानते? तो आइए जानते हैं।
रोज ग्रीन टी पीने के फायदे अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको पता दें कि जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है उनके लिए ग्रीन टी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन मौजूद होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। जब आप रोजाना इसका सेवन करना शुरू कर देते हैं तो शरीर तेजी से कैलोरी को जलाने लगता है, जिससे आपको फैट कम करने में मदद मिलती है।
(और पढ़ें - खाली पेट ग्रीन टी पीने के नुकसान)
ग्रीन टी सिर्फ आपके पेट के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि आपकी स्किन को नेचुरल निखार देने के लिए भी यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगती है। यह झुर्रियों और मुंहासों की समस्या को भी कम करती है। एजिंग के लक्षणों को रोकने में भी ग्रीन टी काफी मदद कर सकती है।
ग्रीन टी में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। यह फ्लेवोनॉयड्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। साथ ही यह दिमाग की कोशिकाओं को भी एक्टिव रखते हैं, जिससे आपका फोकस अच्छा होता है और याददाश्त में सुधार आता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हार्ट और ब्रेन दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
ग्रीन टी में मौजूद प्राकृतिक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह संक्रमणों और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करती है। इसलिए खासतौर पर जिन लोगों को पहले से इम्यूनिटी से जुड़ी समस्या है या फिर जो लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह सवाल उठना लाजमी है, क्योंकि अक्सर आप और हम ग्रीन टी को चाय से रिप्लेस करते हैं। ऐसे में इस सवाल का उत्तर देते हुए डॉक्टर कहते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी पीना सही नहीं है। इससे आपको एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आप इसे नाश्ते के बाद या शाम को हल्के स्नैक के साथ ग्री टी पी सकते हैं, जिसका आपकी सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।