Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Gond Katira and Mishri Water Benefits in Hindi:आयुर्वेद में गोंद कतीरे को बेहद फायदेमंद बताया गया है। खासकर, गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन लाभकारी होता है। दरअसल, गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में गोंद कतीरे का पानी पीना अच्छा होता है। गोंद कतीरा कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गोंद कतीरा हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। गोंद कतीरे का सेवन पानी के साथ किया जाता है। गोंद कतीरे का कोई स्वाद नहीं होता है। इसलिए आप इसमें मिश्री मिलाकर पी सकते हैं। गोंद कतीरा और मिश्री का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गोंद कतीरा और मिश्री का पानी पीने के फायदे (Gond Katira Mishri Water Benefits in Hindi)-
गर्मियों के दिनों में एसिडिटी की वजह से पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में गोंद कतीरा और मिश्री का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को पीने से एसिडिटी की समस्या ठीक होती है। गोंद कतीरा और मिश्री का पानी पीने से पेट और सीने की जलन शांत होती है। इस पानी को पीने से पेट की गर्मी कम होती है। आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों की पित्त प्रकृति होती है, उनके लिए गोंद कतीरे का पानी बेस्ट होता है।
गर्मियों के दिनों में पित्त दोष बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपको शरीर में गर्माहट महसूस हो सकती है। गर्मी की वजह से ज्यादा पसीना आ सकता है। ऐसे में गोंद कतीरा और मिश्री का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट और शरीर की गर्मी भी शांत होती है। पित्त प्रकृति के लोगों को अपनी गर्मियों की डाइट में गोंद कतीरे को जरूर शामिल करना चाहिए।
गोंद कतीरा और मिश्री पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना गोंद कतीरा और मिश्री का पानी पिएंगे, तो इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इस ड्रिंक को पीने से आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है।
अगर आप रोजाना गोंद कतीरा और मिश्री का पानी पिएंगे, तो इससे भूख बढ़ सकती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना गोंद कतीरे का पानी पिएंगे, तो इससे भूख बढ़ेगी और आपको वेट गेन में भी मदद मिलेगी। गोंद कतीरे का पानी पीने से कमजोरी भी दूर होती है।
इसके लिए आप गोंद कतीरे का एक छोटा-सा टुकड़ा लें। इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह गोंद कतीरा फूल जाएगा। अब पानी में गोंद कतीरा और मिश्री डालें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से सेहत को अनगिनत लाभ मिलते हैं। आप रोज सुबह गोंद कतीरे और मिश्री का पानी पी सकते हैं।