
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
ginger water
Ginger Water Benefits in Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में अदरक का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। कोई अदरक वाली चाय पीता है, तो कोई अदरक का पानी या काढ़ा पीना पसंद करता है। अदरक में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए आयुर्वेद में भी अदरक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। एक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अदरक का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम में भी सुधार होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मानसून में अदरक के पानी को बेहद अच्छा बताया गया है। इसलिए इस मौसम में अदरक का पानी जरूर पीना चाहिए।
Journal of Ayurvedic and Herbal Medicine के अनुसार, अदरक का पानी पाचन-तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अदरक का पानी पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका पानी पीने से अपच, दस्त और पेट से जुड़ी गड़बड़ियों में आराम मिलता है। इसलिए अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो आप एक्सपर्ट की राय पर इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको शरीर में सूजन बनी रहती है, तो अदरक का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। अदरक का पानी पीने से सूजन में आराम मिल सकता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर को तरह-तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अदरक का पानी पीने से शरीर को इंफेक्शन और वायरस से लड़ने में मदद मिलती है और व्यक्ति बेहतर महसूस कर सकता है। अदरक का पानी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को समर्थन देने में मदद कर सकता है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, अदरक में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो बढ़े हुए वजन और फैट को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अगर आप मोटापे से जूझ रहे हैं, तो अदरक का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, सिर्फ अदरक का पानी पीने से वेट लॉस नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना भी जरूरी है।
Disclaimer: यह एक रिव्यू आर्टिकल है। आप स्वस्थ रहने और संक्रमण-बीमारियों से बचने के लिए अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, अदरक या इसका पानी किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। इसलिए अगर शरीर में कोई भी असामान्य लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और सही इलाज कराएं। अदरक के पानी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।