
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : August 10, 2025 2:54 PM IST
Medically Verified By: Abarna Mathivanan
Benefits Of Ginger Water: अदरक का इस्तेमाल लगभग भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। आमतौर पर, इसका इस्तेमाल चाय या सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, खांसी होने पर अदरक को मुंह में रखने से काफी आराम मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी अदरक का पानी पिया है? जी हां, अदरक के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, अदरक में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अदरक के पानी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं अदरक का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से –
अदरक के पानी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह के संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है।
अदरक के पानी का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद करते हैं। अदरक में जिंजरोल जैसे कंपाउंड होते हैं, जो डाइजेशन में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
अदरक के पानी पानी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम हो सकता है।
अदरक का पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे किडनी और लिवर की सफाई में भी मदद मिलती है।
अदरक के पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह ट्राईसिलग्लिसरॉल और लो लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद सकता है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
अदरक का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। अब इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा कदूकस करके डालें और अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे किसी गिलास में छान लें और इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, रात में सोने से पहले अदरक का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है. लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
अगर आपको एसिडिटी, अल्सर, ब्लीडिंग डिसऑर्डर या खून पतला करने की दवा चल रही हो, तो अदरक का पानी नहीं पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
अदरक और शहद का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, गले की खराश से राहत मिलती है और पाचन में सुधार होता है। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स करता है और सूजन को कम करने में मदद करता है।
अदरक में मौजूद गुण गर्भाशय को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे पीरियड जल्दी आ सकता है। लेकिन इसका जरूरत से ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।