
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 1, 2023 12:00 PM IST
Benefits of drinking water for high cholesterol: पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। अगर हम अपनी लाइफस्टाइल को बहुत अच्छे से मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं और साथ ही हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट भी ले रहे हैं, तो हमारे शरीर को हेल्दी रहने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन यदि इसके साथ-साथ यदि हम रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो आपका अच्छा लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट भी आपको हेल्दी नहीं रख पाएगा। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है और हर एक अंग को पर्याप्त पानी की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं में मौजूद क्रोनिक बीमारियों से निपने के लिए भी पर्याप्त पानी पीना जरूरी होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है और यदि शरीर में पानी की कमी होती है, तो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है। हालांकि, पानी सीधे आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल पर दवा की तरह काम नहीं करता है। क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल का फैट पानी में नहीं घुलता है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके बॉडी सिस्टम को ठीक तरीके से चलाने में मदद करता है, जिससे आपकी फिजिकल एक्टिविटी, हेल्दी डाइट और दवाएं आदि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से काम करती हैं।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ अपने वाटर इनटेक पर ध्यान देना भी जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को रोजाना 2.5 लीटर महिलाओं के लिए और 3 लीटर पुरुषों के लिए पानी पीना जरूरी है। यदि आप रोजाना इतना पानी पीते हैं, तो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यदि आप पानी इससे कम पी रहे हैं, तो कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कुछ जटिलताएं भी हो सकती हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा भी एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए भी नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हार्ट और धमनियों से जुड़ी बीमारियां होने के खतरे को कम करता है।
हालांकि, यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित हैं, तो नियमित रूप से डॉक्टर से बात करते रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा रहता है, तो यह हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने के खतरे को बढ़ा देती हैं। यही कारण है कि हेल्दी लाइफस्टाइल, सही डाइट व दवाएं लेने के साथ-साथ नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।