
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 26, 2025 7:10 PM IST
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
जीरा भारतीय रसोई का एक आम मसाला है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में ही जीरा को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आमतौर पर लोग जीरे का इस्तेमाल खाना पकाने या जीरे को भूनकर खाने का पचाने के लिए किया जाता है।
पर क्या आप जानते है रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना जीरा पानी पीते हैं, तो सिर्फ 1 महीने में आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव आ सकते है। आज इस लेख मे हम आपको बताने जा रहे है, 1 महीने तक खाली पेट जीरा पानी पीने से शरीर में होने वाले बदलावों के बारे मे बात करने वाले है।
- जयपुर की माहत्मा गांंधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि 1 महीने तक रोजाना सुबह खाली पेट जीरा पानी पिया जाए, तो ये पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। जीरा पानी में मौजूद कुमिनाल्डिहाइड पाचन एंजाइम को तेज करता है। जीरा पानी पीने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलना कम होता है। यह मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बना देता है। जिससे पाचन से जुड़ी परेशानी दूर होती है।
- अगर आप 1 महीने तक लगातार जीरा पानी पीते है, तो इससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम तेज होता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते है उन्हे जीरा पानी जरूर पीना चाहिए।
- कई लोगों के शरीर में पानी रुकने (Water Retention) की समस्या होती है। पानी रुकने की वजह से चेहरे पर सूजन, आंखों के नीचे फूलापन और पेट फूला हुआ लगने की परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने मे भी जीरा पानी फायदेमंद होता है। जीरा पानी एक नेचुरल डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है, जो शरीर के एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
- जीरा पानी पीने से खून साफ होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं। 1 महीने तक जीरा पानी पीने से स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ता है। साथ ही, पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी दूर होती है।
- जीरा पानी शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है। खाली पेट जीरा पानी पीने से ग्लूकोज स्पाइक घटता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने मे मदद मिलती है।
- जीरा पानी महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। जीरे के पोषक तत्व महिलाओं के हार्मोन को बैलेंस करके पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाते है। साथ ही, पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स को भी कम करते है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।