
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : July 28, 2025 2:50 PM IST
Medically Verified By: Abarna Mathivanan
Benefits Of Drinking Cinnamon Water On An Empty Stomach: दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। दालचीनी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आमतौर पर दालचीनी का इस्तेमाल सब्जी या सूप में किया जाता है। इसके अलावा, कुछ लोग दालचीनी की चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दालचीनी का पानी पिया है? जी हां, दालचीनी का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Subah Khali Pet Dalchini Ka Pani Peene Ke Fayde) -
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम हो सकता है।
डायबिटीज की समस्या में सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से मधुमेह में इसका सेवन लाभदायक होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आपको पेट में जलन, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से जोड़ों में सूजन और दर्द की शिकायत भी दूर हो सकती है।
दालचीनी का पानी बनाने के लिए रात को सोने पहले एक गिलास पानी में एक इंच दालचीनी के टुकड़े को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और फिर खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
गर्भवती महिलाओं, हार्ट पेशेंट्स और लिवर की समस्या वाले लोगों को दालचीनी पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए, वरना उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
हां, रोजाना दालचीनी पानी का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में (1/2 चम्मच तक)। रोजाना दालचीनी पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, डायजेशन सुधरता है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है, ठंड-खांसी में राहत देता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
दालचीनी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह हार्मोनल बैलेंस सुधारने, पीरियड्स नियमित करने और पीसीओएस की समस्या में राहत देने में मदद करती है।