गर्मियों में छाछ में मिलाकर पिएं चिया सीड्स, पाचन दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मिलेगी मदद

Chia Seeds With Buttermilk Benefits: छाछ में चिया सीड्स मिलाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 9, 2024 4:20 PM IST

Chia Seeds With Buttermilk Benefits: गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए लोग छाछ का सेवन करते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी छाछ में चिया सीड्स (Buttermilk With Chia Seeds) मिलाकर पिया है? जी हां, छाछ और चिया सीड्स का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे वजन घटाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मिश्रण हड्डियों और हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए, जानते हैं छाछ में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदों (Benefits Of Buttermilk With Chia Seeds) के बारे में विस्तार से -

वजन घटाने में मददगार (Helps In Weight Loss)

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो छाछ में चिया सीड्स मिलाकर सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है

दिल को रखे स्वस्थ (Keeps Heart Healthy)

छाछ में चिया सीड्स मिलाकर पीना दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे (Boosts Immunity)

नियमित रूप से छाछ और चिया सीड्स का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाए (Makes Bones Strong)

छाछ में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

पाचन को दुरुस्त रखे (Improves Digestion)

छाछ में चिया सीड्स मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। दरअसल, इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करें सेवन?

इसके लिए आप एक चम्मच चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह आप एक गिलास छाछ में एक चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स डालकर सेवन कर सकते हैं। आप इसमें भुना जीरा, काली मिर्च और काला नमक भी मिला सकते है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।