Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके 6 फायदे और बनाने का तरीका

Black Pepper Water for Winters: सर्दियों में काली मिर्च का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह काली मिर्च का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके 6 फायदे और बनाने का तरीका
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : December 8, 2025 4:13 PM IST

Kali Mirch ka Pani Pine ke Fayde: जैसे ही सर्दी का मौसम शुरू होता है, मेरी दादी काली मिर्च का पानी पीना शुरू कर देती हैं। वह पिछले 25-30 सालों से सर्दियों में काली मिर्च का पानी पी रही हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि आप सर्दियों में काली मिर्च का पानी क्यों पीती हैं, तो उन्होंने मुझे इस पानी के अनगिनत फायदे गिना दिए। उन्होंने बताया कि काली मिर्च का पानी पीने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और खाना भी आसानी से पच जाता है। वह मुझे और घर के अन्य सदस्यों को भी काली मिर्च का पानी पीने की सलाह देती हैं। आयुर्वेद में भी काली मिर्च के पानी को बेहद लाभकारी बताया गया है। काली मिर्च की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए इसका पानी पीने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसलिए सर्दियों में काली मिर्च का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

आपको बता दें कि काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आप सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पी सकते हैं। काली मिर्च का पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इस पानी को पीने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। काली मिर्च का पानी शरीर को गर्म रखता है और कई रोगों से बचाता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जाते हैं कि सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पीने से क्या होता है (Roj Subah Kali Mirch ka Pani Pine se Kya Hota Hai)?

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए इस मौसम में काली मिर्च का पानी पीना फायदेमंद होता है। काली मिर्च में विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। काली मिर्च का पानी पीने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। इस पानी को पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं।

Also Read

More News

पाचन को मजबूत बनाए

सर्दियों में पाचन-तंत्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप काली मिर्च का पानी पी सकते हैं। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है और खाने को आसानी से डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है। काली मिर्च का पानी पीने से कब्ज से छुटकारामिलता है और अपच-गैस-एसिडिटी जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

वेट लॉस में असरदार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भी सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पी सकते हैं। काली मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है। कुछ दिनों तक रोजाना काली मिर्च का पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। वेट लॉस करने के लिए आप रोज सुबह काली मिर्च का पानी पी सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म से जुड़े रोगों से भी बचाव होगा।

सर्दी और खांसी ठीक करे

काली मिर्च में एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको सर्दियों में बार-बार खांसी होती है, तो रोज सुबह काली मिर्च का पानी पी लें। इससे गले की खराश भी दूर होगी और बलगम आसानी से निकल जाएगा। अगर आप रोज सुबह काली मिर्च का पानी पिएंगे, तो इससे श्वसन-तंत्र से जुड़े रोग पूरी तरह से दूर हो जाएंगे। इससे फेफड़ों की सेहत में सुधार होगा और सर्दी-जुकाम ठीक होगा।

बैक्टीरियल संक्रमण से बचाए

काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर में बैक्टीरिया को मारते हैं और हमें बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप रोज सुबह काली मिर्च का पानी पिएंगे, तो इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए आप काली मिर्च का पानी पी सकते हैं।

काली मिर्च का पानी कैसे बनाएं?

काली मिर्च का पानी बनाने के लिए आपको 5-7 काली मिर्च की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप एक पैन में पानी डालें। इसमें कुछ काली मिर्च डालें और फिर पानी को उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छानकर पी लें। आप इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं। इससे आपका का स्वाद बढ़ जाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।