
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 2, 2025 9:10 PM IST
Drink to keep your body cool: गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए कई देसी नुस्खे आजमाए जाते हैं, उन्हीं में से एक है पान के पत्ते का पानी। यह पारंपरिक आयुर्वेदिक उपाय न केवल शरीर को शीतलता देता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। असल में पान का पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें विटामिन ए, सी और ई के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। इसके अलावा, पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें। पान के पत्ते से स्वादिष्ट पानी बनाने के लिए, 2-3 पत्ते अच्छे से धोकर उबालें। फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडे पानी में पत्तों को निकालकर चीनी या शहद और नींबू का रस डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और ठंडा करके पिएं। यह ताजगी और शांति प्रदान करता है। साथ ही आपको कई लाभ भी पहुंचता है। तो आइए जानते हैं उन लाभों के बारे में।
पान के पत्तों में मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। भोजन के बाद इसका पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है। यह गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद है।
पान के पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह हानिकारक विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। गर्मियों में पान का पानी पीने से लिवर और किडनी की सफाई में सहायता मिलती है और शरीर तरोताजा बना रहता है।
पान के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसका पानी पीने से मुंह की दुर्गंध कम होती है और मुंह के संक्रमण का खतरा भी घटता है। यह ओरल हाइजीन को बनाए रखने में सहायक है।
गर्मियों में पान के पत्ते का ठंडा पानी शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे गर्मी से होने वाले चक्कर, कमजोरी और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे शरीर तरोताजा और ऊर्जा से भरा रहता है।
सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद पान के पत्ते का पानी पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है। एक या दो पत्ते को पानी में उबालकर ठंडा करके सेवन करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।