सर्दियों के दिनों में चुकंदर के जूस में नींबू मिला कर पीएं रोज एक गिलास, जानें क्या मिलेंगे फायदे

Chukandar Khane ke Fayde Hindi: सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए चुकंदर का जूस पीना एक बेहद फायदेमंद विकल्प हो सकता है। इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों की बात करें तो चुकंदर किसी सुपरफूड से कम नहीं है।

सर्दियों के दिनों में चुकंदर के जूस में नींबू मिला कर पीएं रोज एक गिलास, जानें क्या मिलेंगे फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : November 17, 2025 1:31 PM IST

Benefits of Beetroot Juice With Lemon in Hindi: आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व से भरा चुकंदर शरीर को एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग फायदे देता है। जिन लोगों को शरीर में खून की कमी होती है, उनके लिए चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है, जो कि आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। कई लोग चुकंदर का सेवन जूस के रूप में करते हैं। ऐसे में अगर इसमें नींबू का रस मिला दिया गया तो क्या होगा, कभी सोचा है? विशेषज्ञों के अनुसार इसका पोषण दोगुना हो जाता है, क्योंकि नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि चुकंदर का जूस शरीर की ऊर्जा, हृदय स्वास्थ्य और सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं चुकंदर का जूस और उसमें नींबू मिलाने के फायदों के बारे में।

शरीर को मिलेगी दोगुनी ऊर्जा

जब आप चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं तो उसमें मौजूद नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं। नतीजतन ऑक्सीजन शरीर के विभिन्न हिस्सों तक तेजी से पहुंचता है और आपको थकान कम महसूस होती है। वहीं नींबू का जरूरी तत्व विटामिन सी इस प्रक्रिया को और भी प्रभावी बना देता है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है।

पाचन तंत्र करेगा बेहतर काम

चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को तेज करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। वहीं नींबू मिलाने पर डिटॉक्सिकरण की प्रक्रिया में मदद मिलती है और आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होती। यानी अगर दोनों को मिक्स करके इस्तेमाल किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई फायदे एक साथ मिलते हैं।

Also Read

More News

वजन कम करने में मिलेगी मदद

वहीं अगर आप वजन कम करने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं तो यह जूस कैलोरी और हाई फाइबर होने की वजह से वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होता है। वहीं नींबू मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आती है। रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन वजन नियंत्रण में मदद करेगा।

स्किन में आने लगेगा निखार

वहीं यह आपका त्वचा के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करता है और स्किन ग्लो बढ़ाता है। वहीं नींबू के तत्व त्वचा को साफ रखने और मुहांसों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। दोनों का संयोजन आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

कितने दिन तक पिया जाए जूस?

विशेषज्ञों की सलाह है कि चुकंदर का जूस हफ्ते में 4 से 5 बार पीना पर्याप्त है। इसे रोजाना भी पिया जा सकता है, लेकिन 1 ग्लास (150–200 एमएल) से ज्यादा नहीं। अगर आप लगातार 3–4 हफ्ते तक चुकंदर के जूस में नींबू मिलाकर पीते हैं तो आपको बेहतर परिणाम खुद ब खुद दिखाई देने लगते हैं।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।