Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में रोज सुबह जरूर पिएं चुकंदर का जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Beetroot Juice Benefits in Hindi: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह चुकंदर का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सर्दियों में रोज सुबह जरूर पिएं चुकंदर का जूस, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : December 1, 2025 5:02 PM IST

Beetroot Juice Benefits in Hindi: चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई गुण होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। वैसे तो चुकंदर को कई तरीकों से खाया जाता है। कई लोग चुकंदर का सलाद खाते हैं, तो कोई चुकंदर का जूस पीना पसंद करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। अगर आप रोज सुबह चुकंदर का जूस पिएंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। इस जूस को पीने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। अगर आप चुकंदर का जूस पिएंगे तो इससे लिवर और किडनी की सेहत में भी सुधार होता है। इस जूस को पीने से शरीर में जमा सारी गंदगी भी आसानी से निकल जाती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में सुबह चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है (Sardiyo me Chukandar ka Juice Pine se Kya Hota Hai)?

इम्यूनिटी बूस्ट करे- Beetroot Juice to Boost Immunity

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में चुकंदर का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना चुकंदर का जूस पिएंगे तो इससे कई मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा। इसलिए आपको चुकंदर का जूस अपनी सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

कब्ज से छुटकारा दिलाए- Beetroot Juice for Constipation

सर्दियों में पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है। इसकी वजह से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। अगर आपको सर्दियों में कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो अपनी डाइट में चुकंदर का जूस जरूर शामिल करें। चुकंदर का जूस पीने से कब्ज की समस्या ठीक होती है। चुकंदर में फाइबर होता है, जो कब्ज को ठीक करता है।

Also Read

More News

शरीर को डिटॉक्स करे- Beetroot Juice to Detox Body

सर्दियों में ज्यादा मसालेदार या फास्ट फूड्स खाने से शरीर में कई तरह की गदंगी जमा हो जाती है। ऐसे में चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से शरीर में जमा सारी गंदगी और विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। चुकंदर का जूस पीने से लिवर और किडनी भी साफ होता है।

स्किन के लिए लाभकारी- Beetroot Juice for Skin

चुकंदर का जूस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस पिएंगे तो इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं। अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस पिएंगे तो इससेत्वचा की चमक भी बढ़ती है।

सर्दियों में चुकंदर का जूस कैसे बनाएं?

आप घर पर चुकंदर का आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर को बारीक-बारीक काट लें और फिर ग्राइंड में पीस लें। इसके बाद इसे छानकर जूस अलग निकाल लें। फिर चुकंदर का जूस पी लें। चुकंदर का जूस पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। आप रोज सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights:

  • चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।
  • चुकंदर का जूस पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है।
  • चुकंदर का जूस पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।