
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : February 10, 2025 1:34 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Khali Pet Chukandar Amla Aloevera aur Seb ka Juice Peene ke Fayde: सर्दियों में अधिकतर लोग चुकंदर और आंवला का जूस पीना पसंद करते हैं। आप चाहें तो इस जूस में एलोवेरा और सेब को भी मिला सकते हैं। चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होते हैं, जो शरीर और त्वचा को कई तरह की समस्याओं से बचाते हैं। आपको बता दें कि चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब के जूस में आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह जूस त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आपको भी इस जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि खाली पेट चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूस पीने से क्या फायदे (Chukandar Amla Aloevera aur Seb ka Juice Peene se Kya Hota Hai) मिलते हैं?
मोटापा आजकल की एक बेहद आम समस्या है। गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल मोटापे के मुख्य कारण माने जाते हैं। ऐसे में वेट लॉस के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। आप चाहें तो सिर्फ चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूस पीकर भी वजन घटा सकते हैं। इस जूस में कैलोरी कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। वेट लॉस के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
हम जो खाते-पीते हैं, उसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। जब हम हेल्दी खाते-पीते हैं, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, त्वचा का निखार और खूबसूरती भी बढ़ती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूसपिएंगे, तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। यह जूस एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इस जूस को पीने से स्किन हेल्दी बनी रहती है।
बीमारयों से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। जब शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो बीमारियों से बचाव होता है। चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इस जूस को पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है।
कब्ज पाचन से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें मल त्याग में परेशानी होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के चूर्ण या पाउडर का सेवन करते हैं। अगर आप रोज सुबह चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूस पिएंगे, तो इससे भी कब्ज से छुटकारा मिलेगा। इस जूस को पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इससे शरीर में जमी सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इस जूस को पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है।
चुकंदर आयरन का बेहद अच्छा सोर्स होता है। अगर आपके शरीर में खून या हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो अपनी डाइट में चुकंदर, आंवला, एलोवेरा और सेब का जूस जरूर शामिल करें। इस जूस को पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होगी। साथ ही, एनीमिया जैसी बीमारी से भी बचाव होगा। इस जूस को रोज सुबह पीने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।