सर्दियों में लगातार 30 दिन तक आंवला और चुकंदर का जूस पीने से चमक उठेगी स्किन

Chukandar Aur Amla Juice ke Fayde: सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी होता है और चुकंदर व आंवला का मिक्स जूस आपकी अच्छी डाइट का एक हिस्सा बन सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 19, 2025 2:54 PM IST

Benefits of Beetroot and Amla Juice: सर्दियों में हम अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं, चाहे फिर वो अंदरूनी स्वास्थ्य हो या बाहरी स्वास्थ्य जैसे कि स्किन। ऐसा इसलिए है क्योंकि सर्दियों के मौसम में जितना खुद का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण होता है, उतना ही अपनी स्किन का ख्याल रखना भी होता है। रूखी बेजान और ग्लो खोती स्किन को देख टेंशन बढ़ जाती है। असल में सर्दियों के मौसम में शरीर और विशेषकर आपकी स्किन को अतिरिक्त पोषण और विटामिन की जरूरत होती है, क्योंकि ठंड के कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है, वहीं इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना 30 दिन तक आंवला और चुकंदर का जूस पिएं तो आपकी सेहत और त्वचा दोनों को काफी लाभ मिल सकते हैं। सिर्फ चुकंदर और आंवला का जूस पीने से न सिर्फ आपकी स्किन में सुधार आने लगेगा बल्कि साथ ही आप अंदरूनी स्वस्थ भी होने लगेंगे।

इम्यूनिटी बूस्टर

सर्दियों में नमी होने के कारण संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आंवले का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। जूस के रूप में दोनों का मिश्रण मौसम बदलने के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाने में सहायक साबित होता है। अच्छी इम्यूनिटी के लिए इस मिक्स जूस का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

(और पढ़ें - 15 दिन तक चुकंदर का जूस पीने के फायदे)

पाएं नेचुरल ग्लो

आंवला विटामिन सी का पावर हाउस है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। दूसरी ओर चुकंदर में मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ करने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है, जिसका सीधा असर चेहरे पर दिखाई देता है और त्वचा स्वाभाविक रूप से चमकने लगती है। इसलिए स्किन पर महंगी क्रीम लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उसे अच्छा पोषण देने के लिए ऐसी हेल्दी चीजों का सेवन करना भी जरूरी है।

(और पढ़ें - ग्लो बढ़ाने के लिए क्या खाएं)

गहराई से डिटॉक्स करे

आहार विशेषज्ञों के अनुसार चुकंदर लिवर को साफ रखने वाला सबसे बेहतरीन प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है। वहीं आंवला पाचन तंत्र को मजबूत कर आंतों की सफाई में मदद करता है। 30 दिनों तक इस जूस का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ता है। शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलने के बाद कई बीमारियां होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

बालों को मजबूत व घने बनाए

बालों के स्वास्थ्य के लिए आंवले को प्राकृतिक टॉनिक माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट बालों को झड़ने से रोकते हैं। वहीं चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को सही कर उसे बालों की जड़ों तक पहुंचने में मदद करता है, जिससे बाल अधिक घने और मजबूत बनते हैं। अगर आप भी बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो यह आपके लिए एक बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाए

क्या आप जानते हैं कि चुकंदर में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिनियों को फैलाकर ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं। ऐसे में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन न सिर्फ शरीर को ऊर्जावान रखता है, बल्कि त्वचा और दिमाग को भी तरोताजा महसूस कराता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में 30 दिन तक आंवला और चुकंदर का जूस पीएं तो आपको बहुत से लाभ मिल सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।