रोज आंवला जूस पीने से क्या होता है? जानें कैसे करें इसका सेवन

Amla Juice Benefits in Hindi: आंवला जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह आंवला जूस पिएंगे तो इससे शरीर में कई बदलाव नजर आने लगेंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 14, 2025 2:18 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Subah Amla Juice Pine ke Fayde: आंवला जूस हेल्थ, त्वचा और बालों के लिए काफी अच्छा होता है। आयुर्वेद में आंवला जूस को काफी फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद में रोज सुबह खाली पेट आंला जूस पीने की सलाह दी जाती है। आंवला जूस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। आंवला जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर में जमी सारी गंदगी और विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज सुबह आंवला जूस जरूर पीना चाहिए। इस जूस को पीने से शरीर में कई बदलाव नजर आने लगेंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि रोज सुबह आंवला जूस पीने से क्या होता है?

इम्यूनिटी बूस्ट करे

आंवला जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आंवले में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवला जूस पीने से शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

डाइजेशन में सुधार करे

आंवला जूस पाचन-तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। अगर आप रोज सुबह आंवला जूस पिएंगे तो इससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आंवला जूस पीने से कब्ज से भी राहत मिलती है।

त्वचा का निखार बढ़ेगा

आंवला जूस स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट आंवला जूसपिएंगे तो इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलेगा। आंवला जूस पीने से त्वाच का निखार बढ़ेगा और स्किन ग्लो करेगी।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

आंवला जूस डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। अगर आप रोज सुबह इस जूस को पिएंगे तो इससे शुगर कंट्रोल होगा और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहेगा। आंवला जूस कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी अच्छा होता है। 

Highlights

  • आंवला जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • आप रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • आंवला जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

कौन सी बीमारी में आंवला नहीं खाना चाहिए?

लूज मोशन, सर्दी-जुकाम और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने पर आंवला जूस नहीं पीना चाहिए।

दिन में कितने आंवले का जूस पीना चाहिए?

आप एक दिन में 2-3 चम्मच आंवला जूस पी सकते हैं। आप गुनगुना पानी लें और इसमें आंवले का जूस मिलाएं। फिर इस जूस को खाली पेट पी लें।

आंवला में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आंवले में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source