Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Ajwain Water On An Empty Stomach Benefits: सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Written by priya mishra |Published : March 8, 2025 9:01 AM IST

Subah Khali Pet Ajwain Ka Pani Peene Ke Fayde: अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है। आमतौर पर, इसका इस्तेमाल भोजन में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र को वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं (Benefits Of Ajwain Water On An Empty Stomach)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

वजन घटाने में मददगार

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसको पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे तेजी से फैट बर्न होने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से पेट की चर्बी कम हो सकती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

नियमित रूप से सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Also Read

More News

डायबिटीज में फायदेमंद

सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में अचानक से इंसुलिन स्पाइक को रोकने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं,  जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे

सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार, अजवाइन के बीज का अर्क एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम कर सकता है। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

अजवाइन का पानी कैसे बनाएं - How To Make Ajwain Water In Hindi

अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। अब इसमें एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसे किसी गिलास में छानकर सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।