सुबह-सुबह 1 कप ब्लैक कॉफी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 जबरदस्त लाभ, इस तरह करें सेवन 

Black Coffee in Morning : सुबह-सुबह ब्लैक कॉफी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लाभों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 2, 2024 10:00 AM IST

Black Coffee in Morning : चाय के बाद कॉफी पीने वाले ड्रिंक्स में से सबसे आम है। इसमें मौजूद कैफीन शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर कर सकता है। इसके साथ-साथ यह आपके शरीर को अलर्ट करने में प्रभावी हो सकता है। डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि ब्लैक कॉफी में कैलोरी कम होती है, जिससे आपका वजन कम हो सकता है। साथ ही यह हार्ट डिजीज, अल्जाइमर रोग और टाइप 2 मधुमेह जैसी स्थितियों से भी आपके शरीर को सुरक्षित रख सकता है।

वजन को करे कम

सुबह के समय अगर आप ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। यह कैलोरी रहित ड्रिंक है, जो स्वस्थ वजन बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैफीन होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है। साथ ही शरीर की ऊर्जा को बढ़ा सकता है और भूख को कम कर सकता है।

मूड को करे बेहतर

ब्लैक कॉफी न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को उत्तेजित करती है और नॉरपेनेफ्रिन और डोपामाइन जैसे  हैप्पी हार्मोन को रिलीज करता है। इससे आपका मूड अच्छा रहता है। साथ ही मूड स्विंग का खतरा भी कम हो सकता है।

डायबिटीज का खतरा होता है कम 

कई अध्ययनों से पता चलता है कि ब्लैक कॉफी पीने से डायबिटीज होने की संभावना को कम किया जा सकता है।  कॉफी पीने से शरीर में अधिक इंसुलिन का उत्पादन हो सकता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक साबित हो सकता है।

डिप्रेशन को करे कम

कॉफी में एंटी-डिप्रेशन का गुण होता है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ावा दे सकता है। इससे आपके मन की उदासी, चिंता और अकेलापन कम हो सकता है। अगर आप डिप्रेशन को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।

मेमोरी पावर होगी बूस्ट

ब्लैक कॉफी पीने से याददाश्त क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। उम्र के साथ होने वाली कमजोर याददाश्त को कम करने में ब्लैक कॉफी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी मदद से अल्जाइमर और पार्किंसंस डिजीज के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.