... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 19, 2020 11:36 AM IST
कई जानलेवा बीमारियों के लिए रामबाण है ये जंगली फल, जानें इसके फायदे
जंगल जलेबी (Health Benefits of Pithecellobium dulce) का नाम क्या आपने कभी सुना है? कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे हैं कि यह कोई मिठाई है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह कोई मिठाई नहीं, बल्कि एक तरह का फल है। यह देखने में बिल्कुल जलेबी की तरह होता है। जंगल जलेबी (Jungle jalebi) आमतौर पर जंगलों में पाया जाता है, लेकिन कुछ गांवों में भी इसका पेड़ होता है। जंगल जलेबी में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गांव में लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी इलाके हैं, जहां इस फल के बारे में किसी को कुछ पता नहीं, इसलिए इस फल के औषधीय गुणों (Health benefits of Jungle Jalebi) का लाभ नहीं उठा पाते। यह फल आमतौर पर अप्रैल से जून के महीने में होता है।
जंगल जलेबी अंदर से सफेद होता है। वहीं, इसका आकार इमली की तरह होता है। कच्ची जलेबी हरे रंग की होती है और पकने पर ये लाल रंग की हो जाती है। इसका स्वाद हल्का सा मीठा होता है। इस फल को अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कई लोग इसे विलायती इमली, मीठी इमली और गंगा जलेबी के नाम से भी जानते हैं। चलिए जानते हैं जंगल जलेबी (Health benefits of Jungle Jalebi) खाने के फायदे-
कोरोनावायरस की वजह से आज के समय में इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boost) की काफी चर्चा हो रही है। इस बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में अगर आप अभी गांव में रह रहे हैं और आपके यहां जंगल जलेबी होती है, तो इस फल को नियमित रूप से खाएं। जंगल जलेबी में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसलिए अगर आप जंगल जलेबी का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।
डायबिटीज रोगियों के लिए जंगल जलेबी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद है। जंगल जलेबी, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई आयुर्वेदिक दवाइयों में भी जंगल जलेबी का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से ऐसे वैद्य हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को एक महीने तक नियमित रूप से जंगल जलेबी खाने की सलाद देते हैं।
Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जंगल जलेबी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो ये शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ही अगर व्यक्ति को कैंसर नहीं है, तो कैंसर की संभावनाओं को भी कम करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जंगल जलेबी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोक देता है।
पाचन शक्ति को बढ़ाने में जंगल जलेबी काफी मददगार है। इसके सेवन से पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। यह फल एक नहीं, बल्कि 100 से भी अधिक बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
खीरे के साथ कभी ना करें इस चीज का सेवन, जानें इसके कई फायदे
क्या विटामिन-D से कोरोना वायरस का कर सकते हैं बचाव? जानें क्या है सच
गर्मियों में सेहत के लिए बहुत जरूरी है आम, जानें इसके कई फायदे