Benefits of Dates : लिबिडो और सेक्सुअल स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाएं खजूर, जानें इसके ये 6 गुण

Benefits of Dates : लिबिडो और सेक्सुअल स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाएं खजूर, जानें इसके ये 6 गुण यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 28, 2020 4:14 PM IST

सर्दियों में कोई मेवा सेहत के लिए सबसे हेल्दी होता है, तो वह है खजूर (Dates)। खजूर में कई ऐसे गुण और तत्व  जैसे कैल्शियम, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक आदि मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा खजूर में विटामिन ए, थाइमीन, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट्स और टैनिन भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नष्ट नहीं होने देते हैं। खूजर खाने में जितना मीठा होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसे खाते ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। जानें, खजूर का सेवन (Benefits of dates) करने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।

(Benefits of dates) खजूर खाने के फायदे

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर

1-लिबिडो बढ़ाए

क्या आप जानते हैं कि खजूर आपके यौन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है? खजूर खाने से सेक्स हार्मोन का स्तर बढ़ता है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के यौन स्वास्थ्य के लिए यह काफी हेल्दी है। विटामिन और मिनरल्स लिबिडो को बूस्ट करते हैं। पानी में दो से तीन घंटे खजूर को भिगोकर रख दें। फिर इसे खाएं, सेक्स पावर बढ़ने के साथ ही संपूर्ण सेहत को लाभ होगा। खजूर और दूध को मिलाकर शेक बनाएं। इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें। इसे प्रत्येक सप्ताह एक बार पिएं। इसमें मौजूद एफ्रोडिसिएक गुण सेक्सुअल पावर को बूस्ट करने का काम करते हैं।

2-बालों का गिरना करे बंद

खजूर में अधिक मात्रा में आयरन होता है और आयरन बालों के लिए भी बहुत जरूरी है। इससे स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ता है। इससे बाल जल्दी बढ़ते हैं और बालों का गिरना बंद हो जाता है।

3-बेली फैट करे तेजी से कम

फाइबर की मात्रा होने के कारण यह भूख को कंट्रोल करता है। जब आप खजूर खाते हैं, तो भूख अधिक नहीं लगती, जिससे बैली फैट कम करना आसान हो जाता है। ऐसे में आप वजन बढ़ने की समस्या से भी बचे रहते हैं।

Weight Loss: वेट लॉस डाइट प्लान में छुहारे के फायदे जानें, कैसे करें सेवन.?

4-ऊर्जा बढ़ाए

खजूर में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा लेवल को बढ़ाते हैं। इसमें नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रक्टोज होता है, जो एनर्जी लेवल को बूस्ट करता है।

5-त्वचा में लाए चमक

इसमें विटामिन सी एवं डी होता है, जो त्वचा के लचीलेपन को दूर करता है। खजूर में मौजूद एंटी-एजिंग गुण शरीर में मेलेनिन के संचय को रोकते हैं।

6- कब्ज से बचाए

यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप हर दिन एक खजूर का सेवन कर सकते हैं। खूजर (Khajur benefits) के गूदे गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल ट्रांसिट एक्टिविटी को उत्तेजित करता है, जिससे कब्ज ठीक हो जाता है। हम पहले भी बता चुके हैं कि खजूर में फाइबर अधिक होता है और फाइबर भी कब्ज की समस्या को ठीक करता है।

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source