... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 28, 2020 3:20 PM IST
Benefits of Custard Apple: कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में फैला हुआ है। डॉक्टर्स के अनुसार, जिन व्यक्तियों में इम्यूनिटी पावर कम है, वे कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इसलिए हमें इस दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यून पावर मजबूत हो। शरीफा उन्ही चीजों में से एक (Benefits of Custard Apple) है।
यह फल (Benefits of Custard Apple) स्वादिष्ट फल के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इम्यूनिटी (Immunity Power) बढ़ाने के लिए शरीफा काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कई मरीजों को शरीफा फल खाने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज (Diabetes) औऱ ह्रदय रोगियों (Blood pressure) के लिए शरीफा रामबाण की तरह काम करता है। इसमें विटामिन सी (Vitamin-c) और एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद है। इससे एलर्जी और कैंसर जैसी बीमारी से बचाव किया जा सकता है।
इसके साथ ही शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी होता है, जो हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंखों की रोशनी के लिए भी शरीफा काफी अच्छा होता है। इसके साथ-साथ शरीफा खाने के कई फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं शरीफा खाने के फायदे-
इन दिनों पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। शरीफा फल खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे इम्यून जनित रोग होने की संभावना काफी कम होती है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। इसलिए इन दिनों शरीफा फल का सेवन जरूर रखें।
शरीफा का सेवन गर्भावस्था के दौरान करने से बहुत ही लाभ होता है। गर्भवती महिलाओं को शरीफा रोजाना खाना चाहिए। इससे बच्चे का विकास काफी तेजी से होता है। इसके सेवन से शिशु में मस्तिष्क और प्रतिरक्षा प्रणाली का विकास होता है। गर्भवती महिलाओं को शरीफा खाने की सलाह दी जाती है, इससे डिलेवरी के दौरान होने वाली पीड़ा कम होती है। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाता है।
शरीफा में मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रचूर रूप से होता है। इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा शरीफा का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। किसी भी प्रकार के दर्द से आराम मिलता है।