
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 18, 2020 4:19 PM IST
करी पत्ता के सेवन से सेहत पर होने वाले इन 6 फायदों को जानें।© Shutterstock.
Curry leaves benefits in Hindi: आमतौर पर करी पत्ते का इस्तेमाल लोग तड़का लगाने, सांभर, चटनी आदि में करते हैं। इससे खाने का स्वाद भी काफी बढ़ जाता है। करी पत्ते के सेवन से स्वास्थ्य को कई (curry leaves for weight loss) लाभ होते हैं। करी पत्ता बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। करी पत्ते में मौजूद औषधीय गुण कई रोगों से दूर रखते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होता है। जानें, कैसे करी पत्ता सेहत के लिए होता है लाभदायक...
करी पत्ता ब्लड शुगर लेवल कम करने में सहायता करता है। इसका सेवन डायबिटीज के रोगियों को भी जरूर करना चाहिए। यदि आपको लिवर की समस्या है और चाहते हैं कि लिवर से संबंधित समस्या कभी ना हो, तो करी पत्ता का जूस पीना शुरू कर दें। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके नियमित सेवन से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इन पत्तों के सेवन से आपके शरीर में जमी फैट आसानी से निकल जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को निकालने में मदद करता है। इसका रेचक (laxative) गुण खाने को जल्दी हजम करवाता है, विशेषकर जब आप बदहजमी महसूस करते हैं।
करी पत्ते में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-ए, बी और ई होते हैं जो शरीर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और साथ ही ब्लड में कोलेस्टॉल के स्तर को भी कम करता है। करी पत्ते में लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन(एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायता करता है। करी पत्ता ब्लड शुगर के स्तर को कम करके इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित करता है।
करी पत्ते में कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में बहुत प्रभावी होते हैं। करी पत्ते में लैक्जेटिव गुण भी होते हैं जो पेट संबंधी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए जिम्मेदार होते हैं जैसे- कब्ज, दस्त और गैस। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो डायरिया की समस्या के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं।
करी पत्ता बालों की मजबूती के साथ-साथ बालों के बढ़ने के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए बहुत प्रभावी होते हैं। करी पत्ता का पेस्ट बनाकर उसे बालों के जड़ पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है और साथ ही बाल भी घने हो जाते हैं।
लिवर हमारे पाचन तंत्र के लिए एक प्रमुख भूमिका निभाता है और इसे फ्री-रेडिकल्स के साथ-साथ बैक्टीरिया के संक्रमण से भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। करी पत्ते में मौजूद टैनिन और कारबोजोल अल्कलॉइड लिवर को स्वस्थ रखने में सहायता करता है और इसे किसी अन्य संक्रमण से भी बचाता है। अनानास में विटामिन ए, सी और एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं जो लिवर की रक्षा करता है।
करी पत्ते में उच्च मात्रा में विटामिन-ए होता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रभावी होता है। विटामिन-ए की कमी के कारण रतौंधी हो सकती है और आंखों की रोशनी को भी कम कर सकती है। लेकिन अनानास का सेवन करने वाले व्यक्ति को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
Weight Loss Tips : करी पत्ता तेजी से घटाए वजन, जानें खाने का तरीका