... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 11, 2019 4:32 PM IST
दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे
दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद हैं, यह बात हम सभी जानते हैं. कुछ लोगों को हमेशा दूध में क्या डालकर पीना चाहिए ? जैसे सवाल करते देखा जाता है. कुछ लोगों कि सलह होती है कि फीका दूध पीने के फायदे ज्यादा होते हैं. दूध हल्दी गुड़ के फायदे के बारे में आप भी जानते ही होंगे. दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे भी आपको जानना चाहिए. दूध एक ऐसा डेयरी पदार्थ हे जो शरीर को सभी पोषक तत्व देने का काम करता है. दूध का सेवन किसी भी बीमारी में किया जा सकता है. दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे के बारे में हम यहां कुछ खास बाते बता रहे हैं.
वजन कम करने के लिए अगर आप वेट लॉस डाइट प्लान ले रहे हैं तो आपको दूध में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए. दूध में गुड़ मिलाकर पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. रात के समय दूध में गुड़ मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है. अच्छी नींद मेटॉबालिक रेट को तेज करने का काम करती है.
शररी में अगर खून की कमी है तो ऐसी डाइट का सेवन करना चाहिए जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम कर सके. गुड़ में हिमोग्लोबिन बढ़ाने के गुण पाये जाते हैं. रोजाना दूध में गुड़ मिलाकर पीने से एनिमिया का खतरा नहीं होता है. एनिमिया की बीमारी में भी दूध में गुड़ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है.
बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्किन केयर थोड़ा मुश्किल हो गया है. लेकिन अगर आप रोजाना दूध में गुड़ मिलाकर पीते हैं तो आपकी स्किन हमेशा हेल्दी रहेगी. बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में आने वाले बदलाव को भी दूध में गुड़ डालकर पीने से फायदा मिलता है.
दूध में गुड़ डालकर पीने से पीरियड्स के दर्द को दूर किया जा सकता है. हल्के गुनगुने दूध में गुड़ मिलाकर पीरियड्स में पीना चाहिए. गुड़ और दूध पीने से शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है.
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे फूड की जरूरत होती है, जो शरीर के अन्य सभी अंगों को ऊर्जा पहुंचा सके. अगर आप डेली डाइट में दूध में गुड़ डालकर पीने को शामिल करते हैं, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
पाचन की किसी भी समस्या से बचने के लिए दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए. क्योंकि दूध डेयर उत्पाद होने के नाते पेट में हेल्दी बैक्टिरिया बनने में मदद करता है, तो गुड़ पाचन के लिए जरूरी एंजाइम को बनने में मदद करता है.
एक्सरसाइज, खेल या काम के कारण शरीर में होने वाले दर्द से बचने के लिए भी दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए. अक्सर दिन भर की थकान के कारण रात में शरीर में दर्द की समस्या होती है. इससे बचने के लिए दूध में गुड़ डालकर पीना फायदेमंद होता है.
दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे तो आप जान ही गये हैं. लेकिन दूध हल्दी गुड़ के फायदे भी आपको जानना चाहिए. अगर आप रोजाना की डाइट में दुध हल्दी गुड़ को शामिल करते हैं तो कैंसर, हृदय रोग, हार्ट स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं.
दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा ? हेल्थ के लिए क्या होता है सही ?