हरे प्याज खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Is Eating Raw Green Onions Good for You : हरी प्याज का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : November 23, 2024 7:05 PM IST

Green Onion Benefits : कच्चा प्याज काफी आसानी से मिलने वाली सब्जी है, जो सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा नजर आती है। यह न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि पोषक तत्वों का भी भंडार है। भारत में कच्चे प्याज से कई तरह की सब्जियां, पकौड़ियां इत्यादि बनाई जाती है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको कच्चे प्याज से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कच्चे प्याज का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

कमजोर इम्यूनिटी होगी बूस्ट

कच्चा प्याज विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन सी सफेद ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है, जो बैक्टीरिया और वायरस से आपके शरीर को सुरक्षित रख सकता है। इससे आप सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी परेशानियों से दूर रह सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

प्याज में क्वेरसेटिन जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने हार्ट हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं, तो कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन और हृदय डिजीज के जोखिमों को कम किया जा सकता है।

पाचन करे दुरुस्त

कच्चे प्याज में डायट्री फाइबर होता है, जो पाचन और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, फाइबर पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है और कब्ज, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम और बवासीर जैसी कई बीमारियों से आपको सुरक्षित रख सकता है।

शरीर की सूजन होगी कम

क्वेरसेटिन से भरपूर कच्चे प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसकी मदद से अर्थराइटिस, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों को कम किया जा सकता है।

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

हरे प्याज में सल्फर युक्त यौगिक पाया जाता है, जो आपकी कमजोर हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं, सल्फर यौगिक कैल्शियम अवशोषण को बढ़ावा देते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को रोकने में मदद मिल सकती है।

मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाए

कच्चे प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं, जो मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके सेवन से याददाश्त क्षमता बेहतर होती है। साथ ही एकाग्रता भी बढ़ सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source