... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 20, 2023 9:28 AM IST
Coconut Oil Benefits For Health And Skin: बालों की ग्रोथ को बढ़ाना हो या त्वचा को हेल्दी रखना हो, नारियल तेल के अनेक फायदे हमें अक्सर बताए जाते हैं। नारियल तेल बहुत से पोषक तत्वों से भरा हुआ है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल शरीर की मालिश करने या बालों में लगाने के लिए किया जाता है। आपने अक्सर घर में लोगों को कहते सुना होगा कि नारियल का तेल हमें बहुत फायदा पहुंचाता है। नारियल का तेल न केवल लगाने बल्कि इसे खाने के और भी अनेक फायदे हमारी सेहत को होते हैं। बात करें दक्षिण भारत की तो वहां भोजन बनाने में नारियल के तेल का ही प्रयोग किया जाता है। क्या आप जानते हैं, नारियल तेल के फायदे न केवल बाहरी हैं, बल्कि ये हमारी इनर हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं नारियल तेल खाने के 5 फायदों के बारे मे..
सेहत के लिए नारियल तेल के कई फायदे हो सकते हैं। ये तेल ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है। आइए जानते हैं इसके 5 गजब के फायदे
नारियल के तेल का डेली सेवन करने से आपके हार्ट की सेहत दुरुस्त रहती है। नारियल तेल में भरपूर पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो हमारे हार्ट रोगों के खतरे को कई गुना कम कर देते हैं। इसके नियमित सेवन से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है।
नारियल के तेल में भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है। जो हमारे शरीर की इन्फ्लेमेशन को कम करने में बेहद कारगर साबित होता है। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इस तेल का सेवन हमारे फैट को तेजी से बर्न करता है।
हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए नारियल का तेल बेहद शानदार है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। नारियल तेल के नियमित प्रयोग से हमें ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) जैसी बीमारी में लाभ होता है।
नारियल का तेल हमारी ग्लूकोज सहिष्णुता में सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में जमा फैट का इस्तेमाल एनर्जी में कर लिया जाता है। और हमारे ब्लड शुगर लेवल में सुधार होता है।
कई तरह के फंगल इन्फेक्शन से बचने में नारियल का तेल कारगर साबित होता है। एक शोध के मुताबिक ‘कैंडिडा’ (एक प्रकार का इन्फेक्शन) संक्रमण से बचने के लिए नारियल तेल बेहद कारगर है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो हमारे शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
Disclaimer: ये लेख सामान्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखा है, इसे एक्सपर्ट की राय को तौर पर न लें। नारियल का तेल एक फूड आइटम हो सकता है, लेकिन किसी भी औषधीय प्रयोग से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।