
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 7, 2025 7:08 PM IST
Clove Benefits for men: दांत का दर्द हो या सर्दी-जुकाम लौंग औषधि के रूप में आपके काम आती है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में ही लौंग को एक अत्यंत शक्तिशाली औषधीय मसाला माना गया हैं, क्योंकि इसमें बहुत से लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन के, मैंगनीज और फाइबर जैसे तत्व इसे एक सम्पूर्ण औषधि बनाते हैं, जो शरीर को भीतर से स्वस्थ रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें मौजूद यूजेनॉल (Eugenol) और बाकी तत्व पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक माने जाते हैं। लौंग न सिर्फ एक मसाला है, बल्कि यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी है, खासतौर पर पुरुषों के लिए। तो आइए जानते हैं कि यह कैसे लौंग पुरुषों के लिए लाभकारी सिद्ध होता है।
क्या आप जानते हैं कि लौंग का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन, जिसे पुरुष हार्मोन भी कहा जाता है उसके स्तर को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में मदद करता है। 2014 में प्रकाशित एक जर्नल ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स रिसर्च की स्टडी के अनुसार, नियमित मात्रा में लौंग का सेवन शुक्राणुओं की गुणवत्ता और हार्मोन संतुलन को बेहतर बना सकता है। इससे यौन क्षमता में वृद्धि होती है।
विशेषज्ञ लौंग को प्राकृतिक कामोत्तेजक मानते हैं। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो नपुंसकता, शीघ्रपतन और यौन कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक लौंग का सेवन करने से यौन क्षमता में सुधार होता है। इसलिए अगर पुरुष सही समय पर लौंग का सेवन करते हैं, तो उनके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
लौंग का सेवन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में भुनी लौंग लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर हल्का महसूस करता है। खासतौर पर पुरुष जो शराब का सेवन करते हैं, उनकी खराब पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए भी यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
लौंग अपने कई सारे लाभों के साथ प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत करता है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, जैसे यूजेनॉल, शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और पुरुषों को मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम या संक्रमण से लड़ने में सहायक साबित होता है।
कुछ शोधों में पाया गया है कि लौंग का सेवन रक्त में शुगर लेवल को स्थिर रखता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे पुरुषों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है। ऐसे में यदि आप रोजाना एक लौंग का सेवन करते हैं तो आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
लौंग पुरुषों के लिए एक प्रभावी और प्राकृतिक औषधि है, जो यौन स्वास्थ्य, पाचन और प्रतिरक्षा शक्ति को बेहतर बनाती है। सही समय और मात्रा में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा और संतुलन देता है। रोजाना 1–2 लौंग आपके लिए पर्याप्त हैं, अधिक सेवन से बचें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।