
Also Read
Health Benefits of Boiled Eggs for Men: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अंडा खाने की सलाह देते हैं। अंडे में हेल्दी फैट, प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम, विटामिन बी6, विटामिन डी और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंडा सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा होता है। अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अंडा खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, पुरुषों को भी अंडा जरूर खाना चाहिए। उबले अंडे पुरुषों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। अंडा खाने से ताकत मिलती है। अंडे शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है। साथ ही, हार्मोन्स के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए अगर आप पुरुष हैं, तो अपनी डाइट में उबले अंडे जरूर शामिल करें। आइए, जानते हैं पुरुषों के लिए अंडे खाने के फायदे (Advantages of Boiled Eggs in Hindi)-
ज्यादातर पुरुषों को मसल्स बनाना पसंद होता है। कई पुरुष मसल्स गेन करने के लिए जिम जाते हैं। अगर आप रोज सुबह उबले अंडे खाएंगे, तो इससे भी मसल्स गेन में मदद मिलेगी। अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। अंडा खाने से मसल्स गेन में मदद मिलती है। प्रोटीन ऊतकों के निर्माण करने और मरम्मत करने में मदद करता है। रोज उबले अंडे खाने से मसल्स गेन में मदद मिलेगी। आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ना लगेगा।
सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में अंडे का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिन डी और विटामिन बी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूतबनाते हैं। अंडा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर आपको हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो अपनी डाइट में उबले अंडे जरूर शामिल करें।
सेक्स हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए भी आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। टेस्टोस्टेरोन, पुरुषों के लिए काफी जरूरी होता है। इसकी कमी, पुरुषों में कामेच्छा को कम कर सकता है। ऐसे में अंडे का सेवन करना लाभकारी होता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन, सेक्स हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है। अगर आप रोजाना उबले अंडे का सेवन करेंगे, तो इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अंडे खाने से लिबिडो बढ़ सकता है। आपको बता दें कि लिबिडो एक तरह का हार्मोन है, जो पुरुषों में कामेच्छा की इच्छा पूरी करता है। इस हार्मोन की कमी से कामेच्छा में कमी आ सकती है। ऐसे में लिबिडो का स्तर बढ़ाने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। अंडा खाने से यौन इच्छा और सेक्स ड्राइव बेहतर होता है। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आप रोज उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं।
रोज उबले अंडे खाने से स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद मिलती है। अंडे में मौजूद अमीनो एसिड, शरीर में स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा, अंडे में फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अंडे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे आप ताकतवर और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
पुरुषों की सेहत के लिए अंडे काफी फायदेमंद होते हैं। पुरुषों को रोजाना 1-2 उबले हुए अंडे जरूर खाने चाहिए। आप चाहें तो एक्सपर्ट की राय पर अंडे की मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं। हालांकि, ज्यााद अंडा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।