सर्दियों में बिहार में खाई जाती है अनरसा मिठाई, फायदे जान जरूर करेगा चखने का मन
Bihar ki Famous Anarsa mithai khane ke fayde- बिहार में पारंपरिक तौर पर सर्दियों में अनरसा मिठाई खाई जाती है। ये मिठाई स्वाद और सेहत का खजाना है। आइए जानते हैं अनरसा मिठाई खाने के फायदों के बारे में।
Written by Ashu Kumar Das|Published : December 16, 2025 3:20 PM IST
Benefits of bihar famous sweet anarsa: बिहार खानपान में दुनिया के सामने एक अलग पहचान रखता है। बिहार का नाम सुनते ही दिमाग में लिट्टी-चोखा आ जाता है। मेरे बिहार में जितना लिट्टी-चोखा स्वादिष्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है, ठीक वैसे ही मिठाई में अनरसा (Anarsa) का जवाब नहीं। अनरसा (Anarsa)पारंपरिक मिठाई न केवल स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री इसे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद बनाती है। अनरसा मिठाई की खास बात ये है कि सर्दियों में लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। मैं खुद बिहार से हूं, इसलिए आज आपको बिहार की मशहूर मिठाई अनरसा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं इसके बारे में बताने जा रही हूं
क्या है अनरसा?- What is Anarsa?
बिहार की फेमस मिठाई अनरसा को मुख्य रूप से चावल के आटे, गुड़ और सफेद तिल के साथ तैयार किया जाता है। अनरसा मिठाई का कुरकुरापन और तिल की सौंधी सी खुशबू इसे खाने के लिए सबसे उत्तम बनाती है।
अनरसा खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health Benefits of Anarsa
एनर्जी का पावर हाउस- अनरसा में मुख्य रूप से चावल के आटे का इस्तेमाल करता है। चावल का आटा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। अनरसा खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप अक्सर काम के बाद शारीरिक थकान महसूस करते हैं, तो अनरास आपकी एनर्जी को बूस्ट कर सकता है। नाश्ते में दूध के साथ अनरसा खाने से शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है।
आयरन की कमी होती है दूर- वर्तमान में लोग चीनी वाले अनरसा भी बनाते हैं। लेकिन पारंपरिक तौर पर अनरसा को गुड़ के साथ तैयार किया जाता है। गुड़ प्राकृतिक रूप से आयरन का अच्छा सोर्स है। रोजाना सिर्फ 1 अनरसा खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर मेंटेन रहता है। ये मिठाई शरीर में खून की कमी को दूर करती है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है- अनरसा में ऊपर से लगाए जाने वाला सफेद तिल हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सफेद तिल कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। सफेद तिल खाने से न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। जिन लोगों को अक्सर सर्दियों में घुटनों के दर्द की समस्या रहती है, उन्हें अनरसा जरूर खाना चाहिए।
शरीर को गर्म रखता है- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी अनरसा फायदेमंद होता है। अनरसा में इस्तेमाल होने वाले तिल और गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए, सर्दियों के मौसम में इसे खाने से शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिलती है। ठंड के मौसम में अगर आपको अक्सर सर्दी-खांसी और जुकाम की परेशानी होती है, तो आपको अपनी डाइट में अनरसा जरूर शामिल करना चाहिए।
पाचन को दुरुस्त रखता है- अनरसा खाना पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चावल का आटा और गुड़ मिलकर शरीर से गंदगी यानी कि टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। जब गंदगी सही तरीके से बाहर निकलती है तो पेट साफ रहता है। इससे कब्ज, पेट में दर्द और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
अनरसा खाते वक्त सावधानी
ध्यान रहे कि आपको डायबिटीज, थायराइड जैसी कोई बीमारी है या आपके परिवार में किसी को चावल के आटे से किसी प्रकार की एलर्जी है तो अनरसा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डायबिटीज के मरीजों को अनरसा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। ये शरीर के ग्लूकोज लेवल को बढ़ा सकता है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.