
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 2, 2023 10:24 AM IST
Benefits of Amaranth in Diabetes: डायबिटीज में हेल्दी डाइट ही वह तरीका है जिससे ब्लड शुगर लेवल को हमेशा और आसानी से अंडर कंट्रोल रखा जा सकता है। सर्दियों के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच डायबिटिक्स को अपना शुगर लेवल मैनेज (managing sugar level in winter season) कर पाना मुश्किल हो जाता है और वे इसकी वजह से काफी परेशान भी रहते हैं। वहीं, सर्दियों में धूप की कमी, कसरत करने से आलस करने और कई बार अधिक मात्रा में मीठा या फैटी फूड्स खाने से भी डायबिटीज से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसीलिए, ठंड में लोगों को सावधानी के साथ अपनी डाइट फॉलो करनी चाहिए और साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो उनका वजन बढ़ने से रोकें और ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने का काम करें। ऐसी ही एक सब्जी है चौलाई जिसे अमरंथ (Amaranth) भी कहा जाता है। इस लेख में पढ़ें डायबिटीज में चौलाई खाने के फायदे (Chaulai khane ke fayde) और इस पौष्टिक सब्जी के सेवन के तरीकों के बारे में। ( amaranth health benefits in diabetes)
चौलाई या अमंरथ एक प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जी है। यह सर्दियों के मौसम में पायी जाती है। चौलाई की हरी पत्तियों में कई एंटी-डायबिटीक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन की प्रक्रिया और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में सहायता करते हैं। चौलाई में विटामिन सी के अलावा प्रोटीन और कई प्रकार के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व डायबिटीज के लक्षणोंको कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।
चौलाई की सब्जियां हरे और लाल रंग की होती हैं और इस सब्जी के सूखे बीज भी खाए जाते हैं। चौलाई के सूखे सफेद बीजों को राजगीरा के नाम से जाना जाता है और इसका इस्तेमाल लड्डू, मिठाइयां, खीर और अन्य प्रकार की डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। एक स्टडी के अनुसार, जो लोग नियमित 20 ग्राम तक चौलाई की सब्जी खाते हैं उन्हें अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायता होती है। इसके साथ ही चौलाई की सब्जी खाने से ये फायदे भी मिल सकते हैं-