Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ABC जूस पीने से रुक जाएगा सर्दियों में बालों का झड़ना, जानिए फायदे और बनाने का तरीका

ABC Juice For Hair Growth In Hindi: सर्दियों में बालों का झड़ना रोकने के लिए ABC जूस बहुत फायदेमंद है, आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है?

ABC जूस पीने से रुक जाएगा सर्दियों में बालों का झड़ना, जानिए फायदे और बनाने का तरीका

Written by Atul Modi |Updated : December 26, 2022 4:11 PM IST

सर्दियों का मौसम वैसे तो हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि इस मौसम में हमें अपना पसंदीदा खाना और कंबल में आराम से लेटे रहने का सुख भी मिलता है। इस मौसम को आराम का मौसम माना जाता है। लेकिन इस मौसम के जितने लाभ हैं उतने ही नुकसान भी हैं। हमारी स्किन और बालों को इस मौसम में काफी नुकसान झेलना पड़ता है क्योंकि सर्दियों में ड्राई स्किन और ड्राई हेयर जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं और सर्दियों में बाल भी काफी झड़ने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- गर्म पानी से नहाना और सिर धोना आदि। अगर आप हेयर फॉल कंट्रोल करना चाहते हैं तो आयुर्वेद द्वारा सुझाए गए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने बालों का झड़ना रोकने के लिए ABC जूस (ABC Juice For Hair Growth In Hindi) के बारे में बताया है, आइये जानते हैं ABC जूस क्या है और इसके फायदे (Health Benefits Of ABC Juice in Hindi) क्या हैं?

सर्दियों में हेयर फॉल के कारण और उपाय - (Hair Fall Causes And Cure In Winter)

सर्दियों के मौसम में हिमोग्लोबिन लेवल के कम होने और इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बाल झड़ने लगते हैं क्योंकि इन स्थिति से शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसा होने पर ABC जूस (आयुर्वेदिक ड्रिंक) का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

ABC जूस बनाने की सामग्री - ABC Juice Ingredients In Hindi

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको तीन आंवला, दो उबली हुई गाजर और एक उबला हुआ चुकंदर चाहिए होगा। इसके अलावा आप करी पत्ते, पुदीना, अदरक, धनिया, नींबू और किशमिश भी ले सकते हैं।

Also Read

More News

ABC जूस बनाने की विधि - How to Make ABC Juice In Hindi

सभी सामग्रियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और अपने मनपसंद के एडिशनल इनग्रेडिएंट्स को भी इसमें ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद सभी चीजों को ब्लेंडर में डाल दें और ब्लेंड कर लें। जब यह पीसने के बाद लिक्विड रूप ले ले तब इसे छानकर इसमें नमक और थोड़ा सा नींबू डालकर पी सकते है।

ABC जूस पीने के फायदे - Health Benefits Of ABC Juice in Hindi

ABC जूस बालों को झड़ने (ABC Juice For Hair Growth) से रोकने में मदद करता है। यह आपके शरीर की कमजोरी दूर करने में काफी हेल्पफुल है। यह एक इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक है। इसको पीने से आपकी पेट की और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी और साथ ही आपकी स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होंगी। हमारा शरीर भी इस ड्रिंक को काफी आसानी से पचा लेता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More