Tips for Drinking Water: इन 4 स्थितियों में भूलकर भी ना पिएं अधिक पानी, हो सकते हैं नुकसान

When to avoid drinking water: पानी पीने के कई फायदे होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में पानी पीने से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं। पानी पीने का सही तरीका क्या है, कब पानी नहीं पीना चाहिए, जानें इस बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 30, 2021 7:26 PM IST

Benefits of Drinking Water in Hindi: पानी पीना जिंदा रहने के लिए बेहद जरूरी है। कोई भी बिना पानी पिए नहीं रह सकता है। शरीर के लिए पानी का सेवन जरूरी भी है, क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। पानी नहीं पिएंगे, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे पेट भरा रहता है, जो आपको अधिक खाने से रोकता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करना आसान हो जाता है। पानी पीने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होती है। वैसे तो पानी पीने के कई लाभ (Benefits of Water) हैं, लेकिन पानी पीने का सही समय, सही तरीका होता है। हम आपको बता रहे हैं कि कब-कब आपको पानी नहीं पीना चाहिए (Tips for drinking water)....

खूब पानी पीने के तुरंत बाद ना पिएं पानी 

पानी पीना बहुत जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में पीना सेहत को नुकसान (Side Effects of Drinking Water) भी पहुंचा सकता है। पानी अधिक पीने से शरीर के कई अंगों जैसे किडनी, हार्ट, लिवर पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है।

जब यूरीन का रंग हो हल्का पीला

यदि आपके पेशाब का रंग हल्का पीला है, तो समझ लें कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी (When to avoid drinking water in Hindi) पी रहे हैं। इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी नहीं है। पेशाब का रंग एक दम ही व्हाइट यानी साफ हो, तो समझ लें कि पानी की मात्रा बहुत अधिक है। बेहतर है कि एक दिन में तीन लीटर से अधिक पानी ना पिएं।

भोजन करते ही ना पिएं पानी

यदि आप खाना खाने के बाद पानी पी लेते हैं, तो ऐसा ना (When you should avoid drinking water) करें। खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए। इससे कैलोरी भी बर्न होती है।भूख भी कम होती है और आप अधिक खाने से बचते हैं। बहुत अधिक तेल-मसालेदार वाली चीजें खा लिए हैं, तो ढेर सारा पानी ना पिएं वरना असहज महसूस हो सकता है। खाते ही पानी पीने से भोजन को पचाने की क्रिया के दौरान जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और शरीर को कुछ लगता नहीं है।

इंटेंस एक्सरसाइज करने के बाद पानी नहीं हेल्दी ड्रिंक पिएं

हेवी या इंटेंस एक्सरसाइज करने के बाद शरीर से अधिक पसीना निकलता है, जिसके बाद आप नॉर्मल पानी पीते हैं। पसीना निकलने से इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। अधिक इलेक्ट्रोलाइट्स निकलना भी ठीक नहीं है। ऐसे में सिर्फ पानी पीने से काम नहीं बनेगा। आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक जैसे नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें सोडियम, विटामिन सी, पोटैशियम, लो कैलोरी होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.