इमली खाने से कम होता है स्ट्रेस हॉर्मोन, जानिये इमली खाने के फायदे और नुकसान

पोषक तत्वों से भरपूर इमली में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर को हर तरीके से फायदे देती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 20, 2022 7:38 PM IST

'इमली' नाम से ही मानों बचपन की यादें ताजा हो जाएं। हम सभी के बचपन की यादों में इमली का नाम तो जरुर शामिल होगा। इसके नाम से ही मानों मुंह में पानी आ जाता है। देखा जाए तो इमली का इस्तेमाल कई तरह के खाने में किया जाता है। इमली का खट्टा-मीठा टेस्ट आपको किसी ना किसी रूप में आराम से मिल जाएगा। इन सबसे हटकर इमली वजन कम करने में भी काफी हद तक मदद करती है। क्योंकि इसमें हाइड्रॉक्सी साइट्रिक एसिड पाया जाता है। इमली में हेल्थ से जुड़े कई बेनिफिट्स होते हैं। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं, और कई तरह की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए इमली को सुपरफ़ूड भी कहा जाता है।

इमली खाने के फायदे - Benefits of Eating Tamarind

वजन कम करे इमली

देखा जाए तो वजन कम करना इतना आसान भी नहीं है, जितना दिखता है। आप इसका ड्रिंक्स से लेकर डिश तक में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। आपको बड़े पैमाने में वजन कम करना है तो, व्यायाम के साथ अपनी दिनचर्या में इमली को शामिल करना होगा। इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे वजन कम होता है। इससे डाइजेशन भी सही रहता है।

स्ट्रेस हार्मोन्स करे कम

कभी कभी स्ट्रेस वजन बढ़ाने में काफी ज्यादा योगदान देता है। ये स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल की वजह से होता है। इससे बचने के लिए इमली आपकी काफी अच्छी मदद करती है। शोध के मुताबिक शरीर में जब कोर्टिसोल बढ़ने लगता है तब मोटापा भी बढ़ता है। इमली इस हार्मोन को कंट्रोल में रखती है। इससे ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी का खतरा भी कम रहता है।

इमली से जुड़े अन्य हेल्थ बेनिफिट्स

  • इमली वजन कम करने के लिए काफी मददगार है। इसके अलावा इमली से जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं, जो वाकई कमाल के हैं।
  • इमली में आयुर्वेदिक गुण इमली में आयुर्वेदिक गुणों का खजाना है। इसमें डाइजेशन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं होती। आपको कब्ज, दस्त, अल्सर और पेट में दर्द से छुटकारा मिलता है।
  • इमली में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की कमी होती है। जिस वजह से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इमली को अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • इमली दिल के लिया काफी फायदेमंद होती है। दिल के स्वास्थ्य के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जरूरी होता है। जो इमली में मौजूद होता है। शोध के मुताबिक इससे दिल के आस-पास ब्लोकेज नहीं होता और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

जानिए इमली के कुछ नुकसान - Side Effects of Eating Tamarind

  • जहां इमली के इतने सारे फायदे हैं, वहीं कुछ न कुछ नुकसान भी जरुर भी जरुर देखने को मिलते हैं, वो नुकसान क्या हैं चलिए ये भी जान लेते हैं।
  • वजन कम करने के लिए इमली का सेवन हमेशा खाने के एक घंटे पहले करना चाहिए। खाने के बाद इमली का सेवन मुसीबत में डाल सकता है।
  • इमली का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर का लेवल अचानक से गिरा सकता है। अगर आपको डायबिटीज है तो इमली का सेवन करने से पहले परामर्श लें।
  • इमली कैंडी बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। क्योंकि इसमें कई तरह की मिलावट की जाती है। गर्भवती महिलाओं को भी इमली कैंडी से बचना चाहिए।

कितनी इमली की मात्रा सही

इमली की सिर्फ 10 ग्राम दिन में तीन बार इमली का सेवन किया जाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इमली का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें। आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि, वजन कम करने के लिए आपको व्यायाम करने की जरूरत है। एक हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करने की जरूरत है।

तो ये थी इमली से ऐसी जानकारी जो आपको जाननी बेहद जरूरी है। इमली वजन कम भी करती है, और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन आपको इससे जुडी सावधानी को भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source