Beetroot in summer: गर्मियों में भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है चुकंदर, लेकिन देखे जा सकते हैं कुछ नुकसान भी

Eating Beetroot in summer: ज्यादातर लोग चुकंदर का सेवन सर्दियों में ही करते हैं, लेकिन गर्मियों में भी इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन शुरू करने से पहले इसके फायदे और नुकसान जरूर जान लें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 15, 2024 2:26 PM IST

Benefits and side effects of eating beetroot in summer: मौसम के अनुरूप फलों व सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सबसे हितकर रहता है। अभी गर्मियों का मौसम है। ऐसे में पानी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना आपके लिए सबसे उत्तम रहता है। जैसे- खीरा, ककड़ी, तरबूज, सेब, खीरा, आड़ू, परवल, तोरई, लौकी और चुकंदर। गर्मियों के मौसम में चुकंदर का सेवन करना अच्छा रहता है। आप इसे अपने सलाद में जगह दें सकती है, इसका हलवा बना सकती हैं या फिर इसके जूस का भी सेवन कर सकती हैं। चुकंदर सुर्ख लाल रंग का होता है, जिसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, लिवर दुरुस्त और बॉडी हाइड्रेट भी रहती है। मगर यह बात भी कहीं जाती है कि इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह भी साबित होता है। (What are the benefits of eating beetroot in summer in hindi)

चुकंदर खाने के लाभ

एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। वही जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है उनके लिए भी चुकंदर का सेवन करना लाभकारी रहता है क्योंकि चुकंदर में कई पोषक तत्व संतुलित मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर के अंदर विटामिन बी आयरन और जिंक सम्मिट अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों की मदद करते हैं।

1. चुकंदर के अंदर फोलिक एसिड होता है। यह एक तरह का विटामिन है जो आपकी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. वही चुकंदर के अंदर पोटेशियम के सही मात्रा होती है, जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करती है।

3. चुकंदर के रस का सेवन करने से या जूस का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर कैलोरी ना के बराबर होती है।

4. यह हड्डियों के विकास के लिए भी फायदेमंद रहता है क्योंकि चुकंदर के अंदर कॉपर और मैग्नीशियम की सही मात्रा पाई जाती है जो आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है।

5. साथ ही जो मरीज पीसीओडी से पीड़ित है उनके लिए भी चुकंदर के जूस का सेवन करना लाभदायक साबित होता है।

नुकसान भी जाने

चुकंदर एक प्राकृतिक खाता पद्धति है जिसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहता है। क्योंकि चुकंदर मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, सल्फर, आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे महत्वपूर्ण तत्वों से भरा होता है। इन पोषक तत्वों की भरमार के कारण चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन करने से भी हमारे शरीर पर इसके नकारात्मक प्रभाव देखे जा सकते हैं। इसलिए एक सही मात्रा में ही आपको चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।

किन लोगों को सेवन से बचना चाहिए?

1. प्रेगनेंसी के दौरान चुकंदर के सेवन नहीं करना चाहिए।

2. वहीं अगर जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग कर रही हैं उन्हें भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. वहीं आपको चुकंदर का सेवन सुबह के समय या दोपहर के समय करना चाहिए कभी भी डिनर या रात के समय चुकंदर का सेवन न करें। खासकर इसके जूस का। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.