• हिंदी

सर्दियों में टमाटर का सूप पीने से मिलेंगे 3 जबरदस्त फायदे, बस जान लें बनाने का सही तरीका

सर्दियों में टमाटर का सूप पीने से मिलेंगे 3 जबरदस्त फायदे, बस जान लें बनाने का सही तरीका

tomato soup in winter: ठंड के दिनों में टमाटर के सूप का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। इस लेख में हम टोमेटो सूप बनाने का सही तरीका और इस से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma |Published : December 5, 2022 5:34 PM IST

tomato soup recipe: सर्दियों के मौसम में शरीर में कई अलग-अलग बदलाव होते हैं, जिन्हें मैनेज करना हमें अच्छे से आना चाहिए और ऐसा न होने पर शरीर में कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियां हो सकती है। आपने भी महसूस किया होगा कि सर्दियों में लोगों को कुछ चटपटा खाने की ज्यादा क्रेविंग होती है और ये चटपटी चीजें हमें बहुत जल्दी बीमार भी बना देती हैं। लेकिन कुछ चीजें चटपटी और टेस्टी होकर भी हेल्दी होती हैं, जिनमें से एक है टमाटर का सूप। सर्दियों के दिनों में टोमेटो सूप का सेवन करने से अनेक फायदे मिल जाते हैं। इस लेख में हम आपको टमाटर का सूप बनाने का तरीका और इसका सेवन करने से मिलने वाले 4 फायदों के बारे में बताने वाले हैं। (how to make tomato soup)

घर पर कैसे बनाएं टोमेटो सूप (tomato soup at home)

घर पर ही टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास इसके लिए आवश्यक सामग्री होना जरूरी है। चलिए जानते हैं इसके लिए जरूरी सामग्री के बारे में -

  • 2 बड़े टमाटर
  • 5 से 6 कली लहसुन
  • 3 चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 1 चम्मच देसी घी
  • कुछ ताजी पत्तियां धनिया

सूप बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले टमाटर को अच्छे से रोस्ट कर लें, जब यह अच्छे से भुन जाएगा तो इसका छिलका भी अपने आप उतर जाएगा। अब छिलका उतारने के बाद इसे ब्लेंडर या ग्राइंडर की मदद से अच्छे से पीस लें।
  2. ग्राइंडर की मदद से या फिर चाकू की मदद से लहसुन को बारीक टुकड़ों में काट लें और अलग रख लें। अब एक पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करना शुरू कर दें और उसके बाद उसमें लहसुन डालें।
  3. जब तक लहसुन पूरी तरह से ब्राउन न हो जाएं तो उसमें पीसे हुए टमाटर डाल दें। आंच को धीमा रखें और हिलाते रहें। कम से कम 10 मिनट तक धीमी आंच में पकने दें फिर गैस बंद करके उसमें धनिया डाल दें और उसे ऊपर से ढक दें।
  4. 10 मिनट बाद उसमें क्रीम मिलाएं और गर्मगर्म उसका सेवन करें।

टमाटर के सूप के फायदे (benefits of tomato soup)

टमाटर का सूप पीने में जितना टेस्टी लगता है, उसका सेवन करने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं -

Also Read

More News

  1. शरीर के विषाक्त पदार्थ निकाले - शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में टोमेटो सूप काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स रहती है, जिससे शरीर कई अंदरूनी बीमारियों से बचा रहता है।
  2. इम्यूनिटी बढ़ाए - टमाटर के रूप का एक बाउल हमारी रोजाना की 20 प्रतिशत विटामिन की कमी को पूरा करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं, जिससे शरीर संक्रमण व अन्य बीमारियों से दूर रहता है। सर्दियों में बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से बचने के लिए टोमेटो सूप काफी अच्छा हो सकता है।
  3. पाचन को अच्छा बनाए - सर्दियों में अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं होती रहती हैं। पाचन क्रिया को तेज करने के लिए टोमेटो सूप का सेवन किया जा सकता है। नियमित रूप से और सही मात्रा में इसका सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।