बिना प्रोटीन पाउडर के बन जाएगी बॉडी बस खाएं इस आटे की रोटियां, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Best protein flour: प्रोटीन हमारे लिए बहुत जरूरी है और शरीर में इसकी पूर्ति करने के लिए आपके पास प्रोटीन पाउडर के अलावा अन्य भी रास्ते हैं। इस लेख जानें प्रोटीन से भरपूर इस खास आटे के फायदे और बनाने का तरीका

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 1, 2023 12:17 PM IST

Protein sources at home: हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है, लेकिन देखा गया है कि हम सिंपल डाइट से सभी न्यूट्रिशन नहीं ले पाते हैं। अगर प्रोटीन की बात की जाए तो देखा गया है कि ज्यादातर लोग डाइट की मदद से पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाते हैं। पर्याप्त प्रोटीन न मिल पाने के कारण मांसपेशियां कमजोर व पतली पड़ने लगती है और साथ ही बाल टूटना, कमजोरी व अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन कुछ लोग प्रोटीन पाउडर लेने से हिचकिचाते हैं और यह आपकी जेब के लिए भी भारी पड़ सकता है। हालांकि, इसका भी घर पर ही उपाय किया जा सकता है। अगर आप भी किसी कारण से प्रोटीन पाउडर लेना नहीं चाहते हैं तो हम आपको एक खास आटे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ आपको अन्य कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करेगा। चलिए जानते हैं इस खास प्रोटीन पाउडर के बारे में।

सोयाबीन का आटा (Soybean flour benefits)

सोयाबीन के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसके आटे से बनी रोटियां भी खा सकते हैं। सोयाबीन के आटे से बनी ये रोटियां आपको पर्याप्त प्रोटीन प्रदान करती हैं और साथ ही साथ आपको इससे अन्य कई फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं सोयाबीन के आटे के फायदे -

1. मांसपेशियों को मजबूत बनाए (Soy flour for muscle)

गेहूं की तुलना में सोयाबीन के आटे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसका सेवन करना कई बार आपके शरीर की मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप जिम कर रहे हैं या फिर आपको मसल बिल्ड करना है, तो सोयाबीन का आटा आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लंबे समय तक सोयाबीन के आटे का सेवन करने से आपकी मसल बिना प्रोटीन पाउडर के ही बिल्ड करने लगेंगी।

2. हड्डियों को मजबूत बनाए (Soy flour for bones)

हड्डियों के लिए भी सोयाबीन का आटा बेहद फायदेमंद होता है। सोयाबीन में मौजूद की तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। साथ ही सोयाबीन के आटे की रोटियां खाने से मांसपेशियां मजबूत होकर हड्डियों को सहारा प्रदान करती हैं।

3. बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करे (Soy flour for bad cholesterol)

शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी सोयाबीन के आटे का सेवन किया जा सकता है। कुछ अध्ययनों में भी यह पाया जा चुका है कि प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन के आटे का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल लेवल को कम किया जा सकता है।

4. डायबिटीज कंट्रोल करे (Soy flour for diabetes)

शुगर के मरीजों के लिए भी सोयाबीन के आटे की रोटियां काफी फायदेमंद हो सकती हैं। सोयाबीन के आटे में मौजूद आइसोफ्लेवोंस (Isoflavones) इसे एंटी-डायबिटिक बनाते हैं। बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए मरीज सोयाबीन के आटे से बनी रोटियों का सेवन भी कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं सोयाबीन का आटा (How to make Soy flour)

घर पर सोयाबीन का आटा बनाना बहुत ही आसान है, जिसे आप इन आसान स्टेप्स में सीख सकते हैं -

  1. एक कप सोयाबीन लें और उसे किसी नॉन-स्टिक पैन में डाल लें
  2. हल्की या मध्यम आंच पर गैस चलाएं और पैन को उसपर रख दें
  3. आंच पर उसे अच्छे से हिलाते रहें ताकि जल न पाएं
  4. कम से कम 4 से 5 मिनट तक उन्हें पकाएं और फिर आंच से उतार दें
  5. अच्छी तरह से ठंडा होने के बाद उन्हें ग्राइंडर मशीन में डालें
  6. ग्राइंडर करने के बाद उसे किसी बर्तन में निकाल लें और छलनी से छान लें
  7. प्रोटीन से भरपूर आपका सोयाबीन का आटा घर पर तैयार है
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source