
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 9, 2023 3:01 PM IST
सर्दियों के दिनों में मूंगफली खाना बेहद फायदेमंद होता है और यह बेहद स्वादिष्ट भी होती है। बहुत से लोगों को ठंड में मूंगफली का सेवन अच्छा लगता है। मूंगफली से शरीर तो गर्म रहता ही है साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को अन्य कई फायदे मिलते हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मूंगफली से दही बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है। मूंगफली की दही का सेवन करने से भी कई फायदे मिलते हैं। दही का सेवन करने से शरीर को कई अन्य फायदे मिल सकते हैं। खासतौर पर जो लोग वीगन हैं, उनके लिए मूंगफली की दही का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। चलिए जानते हैं मूंगफली की दही का सेवन करना कितना फायदेमंद है और साथ ही इसे बनाने का तरीका भी जान लें।
जिस प्रकार दूध से बनी दही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है उसी प्रकार मूंगफली की दही खाने से भी कई फायदे मिलते हैं। इसके प्रमुख फायदों में निम्न शामिल हैं -
आंतों के लिए मूंगफली से बनी दही काफी फायदेमंद मानी जाती है। मूंगफली की दही एक लाइट फूड है, जिससे आंतों की कार्य प्रक्रिया में सुधार हो जाता है। आंतों से जुड़ी समस्याएं दूर होने पर दस्त, कब्ज व अन्य समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।
कमजोरी व थकान दूर करने के लिए भी दही का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। जिन लोगों को थकान व कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए मूंगफली का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
शरीर की सामान्य ग्रोथ को बनाए रखने के लिए प्रोटीन की कमी को पूरा करना जरूरी है। नियमित रूप से मूंगफली वाली दही का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। प्रोटीन से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए मूंगफली से बनने वाली दही काफी फायदेमंद हो सकती है। मूंगफली की दही में मौजूद विटामिन व अन्य पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया को सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित नहीं हो पाती है।
मूंगफली की दही बनाने के लिए पहले उसका दूध बनाना जरूरी है, जिसका तरीका कुछ इस प्रकार है -
अब आपका दूध तैयार हो चुका है और इस से दही बनाने का तरीका भी बहुत ही आसान है