सहजन का सूप पीने से क्या होता है? जानें इसे बनाने की आसान सी विधि

Recipe of drumstick soup in winter : सर्दियों के मौसम में सहजन का सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए आपको इसके फायदे और बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 5, 2026 4:55 PM IST

Benefits of drumstick soup in winter : सहजन, जिसे ड्रमस्टिक कहा जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों से लेकर जड़ों तक, हर एक सिरा काफी फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों से बना सूप सर्दी के मौसम में काफी लाभकारी होता है। दरअसल, इस मौसम में हर किसी की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से सर्दी-खांसी का होना काफी आम बात होती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में सहजन की पत्तियों का सूप पीते हैं, तो इम्यूनिटी को बहुत तेजी के साथ बूस्ट करता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में सहजन का सूप पीने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं।

सर्दियों में सहजन की पत्तियों का सूप पीने के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर

सहजन की पत्तियों का सूप नियमित रूप से पीने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है, क्योंकि पत्तियों में नेचुरली विटामिन C, आयरन और प्लांट एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। मौसमी थकान से बचाने, खांसी और सर्दी को दूर करने के लिए ये पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा, यह सूप पेट के लिए काफी हल्का होता है, इसलिए यह सर्दियों की शाम में बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट होता है।

पाचन को बेहतर बनाए

सहजन का सूप पाचन और पेट के स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, सर्दी के मौसम में मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन बिगड़ सकता है। ऐसे में फाइबर से भरपूर सहजन की पत्तियों का सूप पीने से पाचन बेहतर होता है। अगर आप त्योहारों के खाने के बाद होने वाले भारीपन या मौसमी थकान को दूर करना चाहते हैं, तो यह हल्का सूप जरूर पिएं।

एनर्जी बनाए रखे

सर्दी के मौसम में धूप न मिलने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमीहो जाती है, जिसकी वजह से एनर्जी लो रहती है। ऐसे में आप आयरन से भरपूर सहजन का सूप ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि ये पोषक तत्व कम एक्टिविटी वाले सर्दियों के दिनों में भी एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।

लिवर के लिए बेहतर

सहजन का सूप लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, अक्सर कुछ भी खा लेने के बाद बॉडी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए सहजन का सूप फायदेमंद होता है।

सहजन का सूप बनाने का एक आसान तरीका

ताजी सहजन की पत्तियों से बना सहजन का सूप भारतीय घरों में बनने वाला एक विंटर-फ्रेंडली ड्रिंक है। आइए आपको इसकी विधि बताते हैं-

आवश्यक सामग्री

  • ताज़ी सहजन की पत्तियां – 1 कप
  • सहजन की फली – 1 मध्यम आकार की, टुकड़ों में कटी हुई
  • प्याज (कटा हुआ) – 1 छोटा
  • लहसुन (कुचला हुआ) – 3 कलियां
  • काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • जीरा – ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
  • पानी – 3 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी या तेल – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच

बनाने की विधि

एक बर्तन में तेल या फिर घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा डाल दें। अब इसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें। इन्हें तब तक भूनें, जब तक कि ये ब्राउन न हो जाएं। अब इसमें सहजन की फली, हल्दी, काली मिर्च और नमक डालें। फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इन सभी चीजों को पानी डालकर 10-12 मिनट तक अच्छे धीमी आंच में पकाएं। अब हल्का सा मैश करें और नींबू का रस डालकर परोसें। आप चाहें तो इसे छान भी सकते हैं। सर्दियों में इसे गर्मा-गरम पिएं।

Highlights

  • सहजन का सूप पीने से एनर्जी बूस्ट होती है।
  • सहजन का सूप कैल्शियम से भरपूर होता है।
  • विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है सहजन का सूप
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source