• हिंदी

गर्मी में बादाम खाने के फायदे और नुकसान

गर्मी में बादाम खाने के फायदे और नुकसान
अगर आप एक्सरसाइज या एक्टिव लाइफ नहीं जीते हैं तो आपको बादाम का सेवन संभलकर करना चाहिए। बादाम में कैलोरी और फैट दोनों की मात्रा अधिक होती है।

गर्मी में बादाम खाने के फायदे क्या हैं ? क्या गर्मी में बादाम खाने से फायदा होता है ? बादाम खाने को लेकर इस तरह के सवाल सबसे ज्यादा लोग सर्च करते हैं. बादाम को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है इस बात को हर कोई जानता है.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : May 26, 2019 12:08 PM IST

गर्मी में बादाम खाने के फायदे क्या हैं ? क्या गर्मी में बादाम खाने से फायदा होता है ? बादाम खाने को लेकर इस तरह के सवाल सबसे ज्यादा लोग सर्च करते हैं. बादाम को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है इस बात को हर कोई जानता है. क्योंकि बादाम में प्रोटीन, मैग्निशियम, कार्बोहाईड्रेट जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। गर्मी में बादाम खाने के फायदे के बारे में बात करे तो यह किसी भी मौसम में खाया जा सकता है।

गर्मी में बादाम खाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। कैंसर, डायबिटीज और मोटापा की परेशानी से अगर दूर रहना है तो गर्मी के मौसम में सुबह-सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने चाहिए।

क्या कहते हैं डाइट एक्सपर्ट्स 

डाइट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत बताती हैं कि "बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड स्नैक वाले बादाम की जगह वास्तविक बादाम को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।"

Also Read

More News

गर्मी में बादाम खाने Benefits and disadvantages of eating almond in summer

गर्मी में बादाम खाने के फायदे व नुकसान 

बादाम खाना फायदेमंद होता है लेकिन सेवन का तरीका सही होना चाहिए। गर्मी के मौसम में आप सुबह के समय रात में भीगोकर रखे बादाम का सेवन कर सकते हैं। गर्मी में ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मी हो या सर्दी बादाम का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। आइए जानते हैं बादाम के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में.....

गर्मी में पाचन की समस्या 

जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनको गर्मी में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो कब्ज और सूजन की समस्या का कारण भी बन सकता है। जो लोग बहुत कम फाइबर का सेवन करते हैं उनको गर्मी में अपच की समस्या हो सकती है।

विटामिन की अधिकता का खतरा 

बादाम में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने के साथ विटामिन भी पाये जाते हैं। बादाम में सबसे ज्यादा विटामिन ई की मात्रा होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं तो विटामिन ई की अधिकता हो सकती है। विटामिन ई की अधिकता के कारण डायरिया, मोटापा और चक्कर आने की परेशानी हो सकती है।

वजन कम करना चाहते हैं तो यह डाइट अपनानी चाहिए।

can Weight increase eating almonds in summer गर्मी में बादाम खाने

गर्मी में बादाम खाने से बढ़ सकता है वजन

अगर आप एक्सरसाइज या एक्टिव लाइफ नहीं जीते हैं तो आपको बादाम का सेवन संभलकर करना चाहिए। बादाम में कैलोरी और फैट दोनों की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना कैलोरी बर्न करने वाली गतिविधि नहीं करते हैं आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो बादाम का कम मात्रा में सेवन करें।

कड़वा बादाम है खतरनाक 

जरूरत से ज्यादा बादाम या कड़ने बादाम का सेवन शरीर में विषैले रसायन के लेवल को बढ़ा सकता है। कड़वे बादाम में हाइड्रोकोयनिक एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए खतरनाक होता है। शरीर में टॉक्सिक लेवल भी बढ़ जाता है जिससे नर्वस सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?