वेट लॉस के लिए 12 से 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से पहले-जान लें इसके फायदे व नुकसान

इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान सबके लिए नहीं होता है. क्योंकि देर तक भूखा रहने से थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है. अगर आप में ये लक्षण दिखें तो तुरंत फास्टिंग को रोक देना चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फास्टिंग करने से बेहतर विकल्प होता है कि आप हेल्थी डाइट लें.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 17, 2019 11:37 AM IST

वजन कम करने के लिए लोग फास्टिंग को सबसे कारगर हथियार मानते हैं. ज्यादातर लोग फास्टिंग के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं. आजकल वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान चलन में ज्यादा है. इंटरमिटेंट डाइट प्लान में इंसान 12 से 16 घंटे तक कुछ भी नहीं खाता है. वजन घटाने के लिए डाइटिंग का यह तरीका तेजी से वजन कम करता है. लेकिन इंटरमिटेंट डाइट प्लान (Intermittent Fasting) करने से पहले कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंस फास्टिंग डाइट प्लान करने से पहले इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे व नुकसान के बारे में भी पता कर लेना चाहिए.

इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान कई तरह की होती है. इसे करने से पहले इसके सभी प्रकारों के बारे में जान लेना चाहिए. आपके लिए कौन सी फास्टिंग सही है इसका चयन आप इसकी जानकारी के साथ डाइट एक्सपर्ट्स से बात करके ही करें. आइए जानते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान कुछ जरूरी तथ्य..

दोपहर 12 से रात 8 के बीच खाना  

सबसे जरूरी बात इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान में आपको नाश्ता नहीं करना होता है और दोपहर 12 से रात 8 बजे के बीच खाना होता है. दिन के बाकि के समय में उपवास करना होता है.

सप्ताह में दो दिन फास्टिंग 

वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान की इस श्रेणी में एक हफ्ते में एक या दो बार 24 घंटे के लिए उपवास रखना होता है. उस दौरान आपको पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना होता है.

सप्ताह में कैलोरी काउंट 

वजन कम करने के लिए इस वेट लॉस डाइट प्लान में सप्ताह में दो दिन 500-600 कैलोरी ले सकते हैं, जबकि बाकी दिन नॉर्मल डाइट प्लान फॉलो करना होता है.

इंटरमिटेंट डाइट प्लान के फायदे 

उपवास के दौरान आप खाना नहीं खाते हैं और कम कैलोरी लेते हैं. कम कैलोरी और कम भोजन की वजह से तेजी से वजन कम होता है. आप जब इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान में कम कैलोरी का सेवन करते हैं तो शरीर के मेटाबॉलिक फंक्शन में सुधार होता है. मेटबॉलिज्म बेहतर होने से पाचन बेहतर होता है और वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है, यह इस फास्टिंग का फायदा भी है.

फास्टिंग और एक्सरसाइज 

उपवास के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की सलाह दी जाती है जिससे कि बॉडी फैट बर्न हो, मसल्स नहीं. उपवास शरीर को कैलोरी कम करने देता है और ऊर्जा के लिए जमा फैट को उपयोग करने देता है. खपत की जाने वाली कैलोरी जली हुई कैलोरी से कम होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?

कौन-कौन कर सकता है इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान ?

यह उपवास सबके लिए नहीं होता है, क्योंकि देर तक भूखा रहने से थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है. अगर आप में ये लक्षण दिखें तो तुरंत फास्टिंग को रोक देना चाहिए. इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बेहतर विकल्प होता है कि आप हेल्थी व बैलेंस डाइट लें.

वैकल्पिक दिन फास्टिंग तेजी से वजन कम करने वाला डाइट प्लान.

Intermittent Fasting: वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग कैसे करें.

नया एक्सरसाइज ट्रेंड HIIPA जो बहुत कम समय में आपको फिट करती है.

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source