Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Winter Healthy Recipe: चुकंदर है बच्चों के लिए पौष्टिक फूड, बीटरूट से बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिश-बीटरूट के लड्डू

यह सब्ज़ी खाने में ज़्यादातर लोग आनाकानी करते हैं। बीटरूट खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन, यह सब्ज़ी आयरन की कमी को दूर करने का एक अच्छा तरीका है। अगर, आपके बच्चे बीटरूट खाना पसंद नहीं करते तो, कुछ इंट्रेस्टिंग तरीकों से आप उन्हें बीटरूट खिला सकते हैं।

Winter Healthy Recipe: चुकंदर है बच्चों के लिए पौष्टिक फूड, बीटरूट से बनाएं ये हेल्दी स्वीट डिश-बीटरूट के लड्डू
बीटरूट को एनिमिया और कमज़ोरी को दूर करने के लिए डायट में शामिल किया जा सकता है।

Written by Sadhna Tiwari |Published : November 20, 2019 6:13 PM IST

बीटरूट या चुकंदर (Beetroot) हर उम्र के लोगों के लिए पौष्टिक साबित हो सकती है। लेकिन, यह सब्ज़ी खाने में ज़्यादातर लोग आनाकानी करते हैं। बीटरूट खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन, यह सब्ज़ी आयरन की कमी को दूर करने का एक अच्छा तरीका है। अगर, आपके बच्चे बीटरूट खाना पसंद नहीं करते तो, कुछ इंट्रेस्टिंग तरीकों से आप उन्हें बीटरूट खिला सकते हैं। (Healthy Winter Recipe-Beetroot Laddolo)

चुकंदर से बनाएं ये हेल्दी डिश और बच्चों को खिलाएं पौष्टिक खाना (Healthy Winter Recipe-Beetroot Laddoo):

हेल्दी बीटरूट  के लड्डू बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • 500 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 250 ग्राम बीटरूट या चुकंदर (Beetroot)
  • 2 चम्मच घी
  • 250 ग्राम गुड़ पाउडर
  • काजू-बादाम या अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स।

 बीटरूट के लड्डू बनाने का तरीका (Healthy Winter Recipe-Beetroot Laddoo):

  1. आंच पर एक बर्तन गर्म होने के लिए रखें। इसमें घी डालें। फिर घी पिघल जाने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
  2. नारियल को 5 मिनट तक पकने दें। फिर इसमे कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डालें। चम्मच की मदद से दोनों को अच्छी तरह मिक्स होने दें। इस मिश्रण को मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाते रहें।
  3. मिठास के लिए इसमें 250 ग्राम गुड़ पाउडर डालें। 4-5 मिनट तक और पकने दें। अगर बच्चों के लिए या किसी डायबिटीक व्यक्ति के लिए लड्डू बना रहे हैं तो, गुड़ की जगह 250 ग्राम कद्दूकस किए हुए छुआरे या भिगोकर मसले हुए सीडलेस खजूर का पेस्ट इस्तेमाल करें। खजूर का स्वाद भी मीठा होता है। इसीलिए लड्डू में खजूर डालने से लड्डू की मिठास बनी रहती है।
  4. फिर इसमें अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े डालें।
  5. मिश्रण को 3-4 मिनट तक और पकने दें। फिर आंच बंद कर दें। मिश्रण को 20-25 मिनट तक ठंडा होने दें
  6. ठंडा होने के बाद मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांट दें। फिर हर हिस्से को लड्डू का आकार दें। लड्डुओं को शेप में रखने के लिए उन्हें कुछ समय तक किसी प्लेट में ही रहनें दें। फिर किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख दें।

यह भी पढ़ें- World Diabetes Day: डायबिटीज़ होने पर बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का ख़तरा, ना करें हाई ब्लड शुगर को नज़र अंदाज़

Also Read

More News