
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 22, 2025 5:26 PM IST
Beetroot and curry leaves juice benefits: चुकंदर या बीटरूट है तो एक सस्ती-सी सब्जी लेकिन, इस सब्जी का सेवन करने से हेल्थ को ढेरों फायदे हो सकते हैं। बीटरूट में विटामिन ए और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को शक्ति देने के साथ-साथ स्किन, बालों और इम्यून सिस्टम की भी हेल्थ बूस्ट करते हैं। बीटरूट की सब्जी सर्दियों में आसानी से मिल जाती है और यह सब्जी सस्ते दामों पर भी मिल जाती है। लेकिन, बहुत से लोगों को इस सब्जी के गुण और फायदे पता नहीं। इसी वजह से लोग चुकंदर की सब्जी खाने से कतराते हैं। लेकिन, बीटरूट को अगर कुछ अन्य फल या सब्जियों के साथ मिक्स करके इसका जूस बनाया जाए तो आपको इस सब्जी के भरपूर फायदे मिल सकते हैं। ऐसा एक हेल्दी जूस है चुकंदर और करी पत्ते का जूस जो टेस्टी होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होता है। आइए जानते हैं इस हेल्दी जूस को बनाने का तरीका और करी पत्ते के साथ चुकंदर का जूस बनाकर पीने से स्वास्थ्य को होनेवाले फायदों के बारे में भी।
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं बीटरूट में विटामिन सी (Vitamin C) और विटामिन ए (Vitamin A) के अलावा जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाते हैं जिससे आप बीमारियों और इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं और बार-बार बीमार पड़ने का रिस्क भी कम होता है।
करी पत्ते और चुकंदर का जूस बॉडी डिटॉक्सिफिकेशनमें भी मदद करता है। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अदरक स्किन को अंदर से स्वस्थ बनाती हैं। इन सबके चलते स्किन पर ग्लो आता है।
चुकंदर के साथ करी पत्तों का जूस (Curry leaves juice) बनाकर पीने से डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है। इससे आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और इससे आपका वेट लॉस भी तेजी से होता है।
करी पत्तों में मौजूद पोषक तत्व बालों को हेल्दी बनाते हैं। इसीलिए, जब आप बीटरूट के साथ करी पत्तों का जूस बनाकर पीते हैं तो इससे आपके बालों की हेल्थ में सुधार होता है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और हेयर टेक्स्चर भी बेहतर बनाता है, जिससे बालों के टूटकर गिरने और ड्राई हेयर जैसी समस्याएं कम होती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।