
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 12, 2020 1:36 PM IST
स्ट्रेस को तुरंत कंट्रोल करती हैं ये 3 ईटिंग हेबिट्स, बिना साइड इफेक्ट के दूर होता है रोग
वर्तमान समय में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों की वजह से लोग न सिर्फ संक्रमित हो रहे हैं बल्कि लोगों में स्ट्रेस लेवल भी बढ़ रहा है। एक स्टडी के अनुसार साल 2020 में मानसिक रोगों से प्रभावित होने वाले मरीजों की संख्या में लगभग 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो चुका है। जो व्यक्ति स्ट्रेस में होता है वह दिखने में तो सामान्य लगता है लेकिन उसका दिमाग बहुत अलग स्टेज पर चला जाता है। यूं तो हर किसी में स्ट्रेस के अलग अलग लक्षण नजर आते हैं लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो लगभग समान ही रहते हैं। जैसे कि किसी चीज में मन न लगना, सबके साथ होते हुए भी अकेला महसूस होना, डर लगना और नर्वस होना जैसे लक्षण अधिकतर मामलों में देखे जाते हैं।
इसके साथ ही नींद में अनियमितता और गलत खानपान जैसे लक्षण भी इसका एक हिस्सा है। ऐसे में व्यक्ति न सिर्फ मानसिक रोग बल्कि कई शारीरिक रोगों का भी शिकार होने लगता है। अगर आपको भी अपने अंदर स्ट्रेस के लक्षण दिख रहे हैं लेकिन आप समाज के डर, दवाओं के सेवन से बचने और थैरेपी न लेने की वजह से डॉक्टर के पास जाने से बच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ईटिंग हेबिट्स बता रहे हैं उन्हें जरूर फॉलो करें। ये हेबिट्स आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में काफी मदद करेंगी।
घर का खाना हर मायनों में अच्छा होता है। इस कोरोना महामारी ने तो लोगों को घर के खाने की कीमत भी बता दी है। घर की किचन में बना खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हेल्दी भी होता है। क्योंकि इसमें न ही प्रिज़र्वटिव होता है और न ही एक्स्ट्रा नमक और अन्य मसाले होते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा फ्रेश ऑयल और मसालों का यूज़ करें। मैदे और स्वाद बढ़ाने वाली चीजों को अवॉइड करें।
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अच्छी डाइट शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। मौजूदा समय में दुनिया भर में लोग पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपना रहे हैं जिसमें ताजे फल, हरी सब्जियां आदि शामिल हैं। रिसर्च बताती है कि फास्ट फूड न सिर्फ आपकी सेहत खराब करते हैं बल्कि बॉडी में ऐसे हॉर्मोंन्स के जनन को भी बढ़ाते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक होते हैं। जबकि फल और सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व होते हैं जो हमारी बॉडी को बेहतर ढंग से काम करने में प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे फूड का सेवन करें जिनमें विटामिन सी और ई की मात्रा अधिक हो। क्योंकि ये बॉडी में गए इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।
आप जब भी डॉक्टर के पास जाते होंगे तो वो आपने जरूर कहते होंगे कि खूब पानी पीओ। आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि डॉक्टर जबरदस्ती हर बीमारी में ये बात बोलते हैं, हकीकत यह है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के कई लाभ हैं। जब आप खूब पानी पीते हैं तो बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस को पसीने या पेशाब के माध्यम से बाहर निकलने में मदद मिलती है। हर व्यक्ति को दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए।