वजन बढ़ाना चाहते हैं तो शुरू कर दें बीन्स खाना, जानें वजन बढ़ाने के अन्य तरीके

बीन्स को नियमित खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। हां, वजन बढ़ाने के लिए इसे सही तरीके से आपको खाना भी होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 5, 2018 1:08 PM IST

वजन घटाने के अनेक तरीके हैं। कोई जिम जाता है, कोई एक्सरसाइज करता है। आजकल की लाइफस्टाइल में न चाहते हुए भी लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बहुत ही दुबले-पतले होते हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे लोग चाहे जितना भी खा लें, उनका वजन नहीं बढ़ता है। यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बीन्स को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। यह सब्जी तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करती है।

पोषक तत्वों से भरपूर बीन्स

बीन्स में पोषक तत्वों काफी होता है। यह प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। अगर आप वजन बढ़ाने के इच्छुक हैं तो ये सब्जी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। हां, वजन बढ़ाने के लिए इसे सही तरीके से आपको खाना भी होगा। बीन्स को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह उस बीन्स को खा लें और पानी पी जाएं। इससे वजन तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको सही फिगर भी देगी। बीन्स को ऑलिव ऑयल में हल्का फ्राई करके स्नैक्स की तरह खाएं। इससे भी वजन बढ़ाने में सहायक है, साथ ही इसकी सब्जियां भी खाएं।

beans can increase weight ड्राई फ्रूट्स खाने से भी वजन बढ़ता है। © Shutterstock

वजन बढ़ाना है तो ये भी आजमाएं

- दूध पीते हैं, तो रात में सोते समय दूध में शहद डालकर नियमित रूप से पिएं, कुछ ही दिनों में आपका अपना वजन बढ़ता दिखेगा। इसके अलावा आप रात को फुलक्रीम दूध में चने भिगोकर लें। इससे भी आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

- वजन बढ़ाने है तो तैलीय और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। पनीर, मक्खन, घी, तेल का सेवन करें। सूप पीते हैं, तो उसमें मक्खन, घी मिला सकते हैं।

- फिट रहते हुए वजन बढ़ाने के लिए साबुत अनाज, गेहूं, चने के आटे, बाजरे का आटा इत्यादि की बनी रोटियां खाएं।

- ड्राई फ्रूट्स खाने से भी वजन बढ़ता है। सूखे मेवे में अखरोट, किशमिश, बादाम, खरबूजे की गिरी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

- हरी सब्जियां खाना बहुत लाभदायक होता है। इससे आप हेल्दी भी रहते हैं और आसानी से बिना तनाव के अपना वजन भी बढ़ा सकते हैं। फल, फलों का रस, सब्जियों का रस, खरबूजा इत्यादि खूब खाएं।

- हेल्दी मिठाइयां, गुड़, खीर, हलवा, कस्टर्ड, फ्रूट जूस, शहद से बनी चीजें इत्यादि का सेवन करने से भी तेजी से वजन बढ़ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source