Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज के बदलते दौर में और व्यस्त रहने के कारण लोग सुबह के समय काम से बतने के लिए ज्यादातर लोग सुबह के लिए रात के समय आटा गूंथ कर फ्रिज में रख लेते हैं, ऐसा वो इसलिए करते हैं, क्योंकि सुबह उठते ही काफी काम होते हैं जैसे नहाना और बच्चों को तैयार करना, जिस वजह से काफी लोगों को व्यस्त रहने के कारण आटे को गूथने और रोटियां बनाने का समय नहीं मिल पाता है, जिसके कारण वो लोग रात को सोने से पहले ही आटा गूथ कर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि सुबह के समय आसानी हो रोटी बनाने में। पर ये लोग यह नहीं जानते हैं,कि सुबह के समय काम से बचने के लिए वो आटा फ्रिज में रख तो देते हैं, पर वो यह नहीं जानते है, कि ये सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह एक गलत आदत है और इससे हमें बचना चाहिए, चालिए तो जानते हैं, कि रात के समय फ्रिज में रखे आटे से बनी रोटियां खाने से क्या परेशानियां हो सकती है।
रात के समय गूथे आटे की रोटी बनाने में उनमें स्वाद काम हो जाता है, क्योंकि आटे में मौजूद ग्लूटेन फ्रिज में रखने के कारण क्षतिग्रस्त हो सकता है और रोटियां बहुत जल्द ही खराब हो जाती है और साथ ही रोटियां मुलायम भी नहीं बनती है, बल्कि रोटियां सख्त बन सकती हैं। फ्रिज में रखे आटे की रोटी में चिपचिपा-पन सा होता है, क्योंकि फ्रिज में रखे आटे में नमी जमा हो सकती है।
फ्रिज में रखने से आटे की रोटी खाने से पेट में दर्द और उल्टी होने जैसी समस्याएं हो सकती है, क्योंकि फ्रिज में रखे आटे में बैक्टीरिया पनप सकता हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनता हैं। फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाने से हमारे पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण हमें एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि फ्रिज में रखे आटे में बैक्टीरिया जल्द पनपता हैं, जिससे में कई समस्याएं हो जाती हैं, क्योंकि फ्रिज में ठंडक होती है, जो बैक्टीरियां को मारती नहीं है।
फ्रिज में आटा रखने से उसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है, क्योंकि फ्रिज में आटा रखने से आटे में मौजूद मिनरल्स और विटामिन खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है, कि अगर आपको आटा फ्रिज में रखना है,तो आप आटे को 5-6 घंटे से ज्यादा समय के लिए ना रखें, क्योंकि फ्रिज में आटा रखने से आटे में मौजूद रसायन हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं और फ्रिज में गैस होती है जो आटे में समा जाती हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है।