High Blood Sugar: क्या डायबटीज़ के मरीज़ों को तेज़ पत्ता खाने से होता है फायदा ?

गरम मसालों में शामिल तेज पत्ता आमतौर पर तड़के और फ्लेवर के लिए हमारी रसोइयों में इस्तेमाल होता है। लेकिन डायबिटिक्स को इसे अपने घर में ज़रूर रखना चाहिए और अपने भोजन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 19, 2019 12:44 PM IST

हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज़ की समस्या मरीज़ के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती है क्योंकि, खाने-पीने की सभी चीज़ों को अचानक से आपको बहुत सावधानी बरतने लगते हैं। और इसी के आधार पर आपको अलग-अलग तरह के फूड अपनी डायट में रखना और हटाना पड़ता है। गरम मसालों में शामिल तेज पत्ता आमतौर पर तड़के और फ्लेवर के लिए हमारी रसोइयों में इस्तेमाल होता है। लेकिन डायबिटिक्स को इसे अपने घर में ज़रूर रखना चाहिए और अपने भोजन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

तेज़ पत्ता करता है ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद :-

अब सवाल यही उठता है कि तेज़ पत्ता डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए किस तरह कारगर साबित होता है। दरअसल बे लीफ या तेज पत्ते का हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव एसेंशियल ऑयल और फाइटोकेमिकल्स की मौजूदगी को बनाए रखता है। इससे शरीर में ग्लूकोज़ और इंसुलिन का मेटाबॉलिज़्म बेहतर तरीके से होता है। इसके साथ ही तेज़ पत्तों पोलिफेनोल नामक तत्व भी होता जो इंसुलिन को प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करता है।

क्लिनिकल बायो केमेस्ट्री एंड न्यूट्रीशन जर्नल में भी एक स्टडी छापी गयी , जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि, टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित जिन लोगों नें 30 दिन तक रोज़ाना तेज़ पत्ते का सेवन किया उऩके शरीर में इंसुलिन का कार्य बेहतर तरीके से हुआ था। इसका सीधा मतलब यही है कि तेज पत्ते के सेवन से आपके रक्त में शुगर या ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

वेट लॉस के लिए भी है मददगार-

डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए वजन घटाना  भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। तेज पत्ते इस काम में भी आपकी मदद करते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है। यह एल़ीएल कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लाइसेराइड्स की मात्रा भी कम करता है जो वजन कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल पर भी असर करता है।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस और बेहतर मेटाबॉलिज़्म के लिए खाएं पत्ता गोभी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source