Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
High Uric Acid Control Diet : हाई यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। इस परेशानी की वजह से न सिर्फ अंगूठों में दर्द, बल्कि जोड़ों में भी काफी ज्यादा तकलीफ होने लगती है। बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक केमिकल है, जिसका निर्माण प्यूरीन नामक पदार्थों के टूटने से बनता है। प्यूरीन कई तरह के खाद्य पदार्थों में होता है, जिसमें रेड मीट, कुछ दालें, समुद्री फूड और बियर जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप अपने बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में सर्दियों में मिलने वाला साग खा सकते हैं। यह साग न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेस्ट साबित हो सकती है। इस साग का नाम है बथुआ, जिसे कई लोग पसंद भी करते है। यूरिक एसिड में इस साग का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह गाउट से लेकर किडनी स्टोन की परेशानी को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में किस तरह फायदेमंद है बथुआ का साग और किस तरह करें इसका सेवन?
हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए बथुआ का साग काफी फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन तंत्र में सुधार करता है और यूरिन को बढ़ावा देता है। इससे शरीर में मौजूद गंदगी यूरिन के जरिए बाहर हो सकती है।
बथुआ शरीर की विषाक्तता को कम करके जोड़ों में होने वाली दर्द और सूजन से भी राहत दिला सकता है यह पोटैशियम और आयरन का काफी अच्छा सोर्स है, जो ब्लड से यूरिक एसिड को खींचकर बाहर करने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, किडनी स्टोन या फिर किडनी से जुड़ी अन्य परेशानियों में भी बथुआ लाभकारी हो सकता है।
बथुआ में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे जोड़ों की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह गाउट के खतरों को कम करने में असरदार हो सकता है।
यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप बथुआ की पोटली का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए बथुआ को स्टीम करके इसे एक पोटली में बांधकर दर्द और सूजन वाले स्थान पर कुछ देर के लिए मसाज करें। इससे दर्द और सूजन काफी हद तक कम होगा।
यूरिक एसिड की दिक्कतें होने पर आप बथुआ से तैयार सूप का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप बथुआ साग को उबाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मैश कर लें, अब इसमें तड़का लगाकर पिएं। यह काफी हेल्दी हो सकती है। इसके अलावा आप बथुआ को रोटी में मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।