
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 20, 2025 12:49 PM IST
Stale chapati benefits: हम ऐसे अधिकतर लोग बासी रोटी को हानिकारक समझकर फेंक देते हैं, क्योंकि अक्सर ही यह भ्रम फैलाया जाता है कि बासी रोटी खाना स्वास्थ्य के लिए हितकारी नहीं होता, खासकर जब आप किसी स्वास्थ्य परेशानी से पीड़ित हो। भारतीय भारतीय पारंपरिक परिवारों में तो ताजी और सीधे तवे से उतरी रोटी खाना ही लोगों को भाता है। मगर क्या आप यह जानते हैं कि आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार, बासी रोटी खाने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। विशेष रूप से, यदि इसे सही तरीके से स्टोर किया गया हो, तो यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, बासी रोटी पचने में आसान होती है और शरीर को ठंडक प्रदान करती है। इसमें प्राकृतिक रूप से किण्वन (Fermentation) की प्रक्रिया होती है, जिससे यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। तो आइए जानते हैं बासी रोटी खाने के 5 प्रमुख लाभों के बारे में।
शायद ही आप यह बात जानते होंगे कि बासी रोटी में ताजा रोटी की तुलना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह धीरे-धीरे पचती है और रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसलिए डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए गर्म रोटी की बजाय ठंडी यानी बासी रोटी का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
बासी रोटी को ताजा रोटी की तुलना में हल्का माना जाता है, क्योंकि इसमें किण्वन प्रक्रिया से अच्छे बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं। इसे ठंडे दूध के साथ खाने से एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है वह इसका सेवन कर सकते हैं।
अगर बासी रोटी को सही तरीके से स्टोर किया जाए और तली-भुनी चीजों से बचते हुए इसका सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकती है। खासकर गर्मियों में बासी रोटी खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। विशेष रूप से, जब इसे ठंडे दूध या दही के साथ खाया जाता है, तो यह शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करती है और लू लगने से बचाती है।
स्टार्च ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और रातभर रखी हुई रोटी में स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत बन जाती है। इसे खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती। अगर आपको भी कमजोरी व थकान रहती है, तो आपको गर्म रोटी खाने की बजाय बासी रोटी खानी चाहिए।
बासी रोटी का सेवन हृदय स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बासी रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर व कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।