Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Basant Panchami Vrat Tips in Hindi: इस साल 2 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जा रही है। यह दिन बच्चों और शिक्षकों के लिए बेहद खास होता है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। सरस्वती मां के जन्म दिवस के अवसर पर बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग मां सरस्वती की पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं, कुछ लोग बसंत पंचमी के दिन व्रत भी रखते हैं। लेकिन, इस दौरान खान-पान का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। सरस्वती मां के व्रत में कुछ चीजों को खाने से परहेज करना जरूरी होता है। आइए, जानते हैं बसंत पंचमी के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
अगर आपने बसंत पंचमी का व्रत रखा है, तो आप इसमें बेर का सेवन कर सकते हैं। बेर फल, देवी सरस्वती का सबसे प्रिय फल माना जाता है। इसलिए आपको माता सरस्तवती की पूजा में बेर जरूर रखना चाहिए। आप पूजा करने के बाद बेर फल का सेवन कर सकते हैं। आप बेर फल को प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं और फिर खा सकते हैं। बेर सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। बेर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। बेर खाने से पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। इससे शरीर में ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है।
बसंत पंचमी के दिन आप पीले भोजन का बेहद महत्व होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा में पीला भोजन जरूर रखें। आप पूजा में पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। पूजा के बाद मिठाई को प्रसाद के रूप में खा सकते हैं। आप घर पर ही पीले रंग की शुद्ध मिठाईयां बना सकते हैं। मिठाई खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। इससे आपको रात तक जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। हालांकि, आपको मार्केट में मिलने वाले मिठाईयों का सेवन करने से बचना चाहिए।
बसंत पंचमी में आप मौसमी फलों का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा, मीठे चावल और मालपुआ भी खाया जा सकता है।
प्याज और लहसुन को तामसिक माना जाता है। बसंत पंचमी के व्रत में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए अगर आप बसंत पंचमी का व्रत और पूजा कर रहे हैं, तो इस दिन प्याज और लहसुन का सेवन करने से बचें। इस दिन आपको सात्विक भोजन करना चाहिए। इसके अलावा, आपको व्रत में मसालेदार भोजन के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।
बसंत पंचमी के दिन आपको मांस और मदिरा जैसी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। खासकर, अगर आपने बसंत पंचमी का व्रत रखा है, तो आपको मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आपको इस दिन मांस और शराब से पूरी तरह से परेहज करना चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।