Barley Water Benefits: जौ का पानी पिएं 20 दिन में हो जाएगा पेट अंदर, जानें अन्य फायदे

वजन कम करने के लिए जौ का पानी पिएं, दो सप्ताह में फर्क नजर आने लगेगा। इसके अलावा भी जौ का पानी पीने के सेहत पर होते हैं कई लाभ (Health benefits of barley water), जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 12, 2020 4:06 PM IST

जौ (Barley) जिस तरह सेहत के लिए हेल्दी अनाज है, ठीक उसी तरह जौ का पानी भी सेहत के लिए काफी (Barley water benefits) अच्छा माना गया है। गर्मी के मौसम में भी जौ का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। शरीर हाइड्रेटेड रहता है। नॉर्मल पानी के अलावा आप जौ का पानी पीकर देखें। यह काफी पौष्टिक पेय पदार्थ है। जौ का पानी फिट रहने में मदद करता है। जौ में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानें, जौ का पानी (Barley water) के सेहत लाभ और इसे बनाने के तरीका...

जौ के पानी के सेहत लाभ (Benefits of barley water)

गर्मी के मौसम में जौ से बनी चीजों और इसके पानी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है। जौ से बनी रोटी, ब्रेड, मफिन खा सकते हैं। जौ में डाइटरी फाइबर काफी होती है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है। बोवेल मूवमेंट्स भी सही रहता है। जौ का पानी पीने से आपका वजन भी घटने लगता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जौ का पानी यदि आप नियमित पिएंगे तो किडनी में स्टोन होने का खतरा कम हो जाएगा। इसके सेवन से पेट में संक्रमण नहीं होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने के साथ सेक्सुअल समस्याओं को भी दूर करे जौ, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

जौ का पानी बनाने के लिए आपको चाहिए

जौ, चीनी, पानी, नींबू का रस, नमक

यूं बनाएं जौ का पानी (How to make Barley water)

जौ को सबसे पहले पानी से धो लें। इसे रात भर पानी में डालकर रख दें। अब जौ को पानी से निकाल लें। जौ को कुकर में डालें। इसमें साफ पानी डालें। कुकर को पकने दें। इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ठंडा हो जाए, तो इसे एक गिलास में छान लें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक या चीनी मिलाएं। अब आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला दें। आप इसे और हेल्दी और रिफ्रेशिंग बनाने के लिए पुदीने के पत्ते, अदरक का रस, तुलसी आदि भी मिला सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source